देश

चंपई सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, गठबंधन के 39 MLA हैदराबाद रवाना, फ्लोर टेस्ट तक वहीं रहेंगे

Champai Soren Swearing Ceremony Live Update: चंपई सोरेन ने झारखंड के 12वें सीएम के तौर पर शपथ ली. सीएम चंपई के साथ ही कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली. झारखंड में नई सरकार की ताजपोशी के बाद जेएमएम गठबंधन के सभी विधायकों को चार्टर्ड प्लेन से हैदराबाद भेज दिया गया. झारखंड के 23 साल में अब तक अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन तीन-तीन बार सीएम बने हैं. वहीं रघुवर दास एकमात्र ऐसे सीएम रहे जिन्होंने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है.

इससे पहले राजभवन में शपथ ग्रहण से पहले राष्ट्रगान हुआ. इसके बाद विधायक दल के नेता चंपई सोरेन को शपथ के लिए बुलाया गया. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. चंपई सोरेन ने सबसे पहले 1991 में सरायकेला से चुनाव जीता था. इसके बाद से वे लगातार 30 साल से इस सीट से विधायक है. इससे पहले वे हेमंत कैबिनेट में दो बार मंत्री बनाए जा चुके हैं.

वहीं उधर शपथ ग्रहण के बाद महागठबंधन के सभी विधायक एयरपोर्ट जा रहे हैं. वहां पहले से बसें खड़ी हैं. सभी विधायक चार्टर्ड प्लेन से हैदराबाद पहुंचेंगे. जानकारी के अनुसार सभी विधायक फ्लोर टेस्ट तक हैदराबाद में ही रहेंगे। जेएमएम को आशंका है कि फ्लोर टेस्ट तक बीजेपी इन विधायकों को अपने पाले में कर सकती है.

हेमंत को सुप्रीम कोर्ट से झटका

इससे पहले आज सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने कहा कि आप इस मामले को लेकर हाईकोर्ट क्यों नहीं जाते? हमें जानकारी मिली है कि ऐसी ही एक याचिका हाईकोर्ट में लगाई गई है. और वह याचिका पेंडिंग है. ऐसें में हम मामले की सुनवाई नहीं कर सकते हैं. इस बीच ईडी ने हेमंत को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार आज कोर्ट ईडी की रिमांड पर फैसला सुनाएगा.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

3 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

5 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

5 hours ago