Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप!

Delhi Public School: दिल्ली पब्लिक स्कूल आरकेपुरम ब्रांच को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. बता दें कि स्कूल के प्रिंसिपल को एक ईमेल के जरिए ऐसी धमकी दी गई है.

Delhi Public School

दिल्ली पब्लिक स्कूल में बम की खबर

Delhi Public School Bomb News: आरकेपुरम स्थिति दिल्ली पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. खबरों के मुताबिक, स्कूल में बम ब्लास्ट करने की धमकी प्रिंसिपल को दी गई. ईमेल के जरिए DPS के प्रिंसिपल को धमकी दी गई है कि स्कूल में बम धमाके किए जाएंगे.

ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की दी गई धमकी

स्कूल प्रशासन ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी. जिसके बाद स्कूल से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और पूरे विद्यालय परिसर की जांच की जा रही है. जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस के बड़े अफसर ईमेल को ट्रेस करने में जुटी है.

स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस एंटी बम स्क्वायर्ड से साथ मौके पर पहुंच गई है. पुलिस द्वारा अब तक की जांच में कुछ भी नहीं मिला है. फिर भी पुलिस स्कूल में बम की खबर को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच भी कर रही है.

यह भी पढ़ें: RBI के एक्शन के बाद Paytm ने कहा- ‘अब हम दूसरे बैंकों पर निर्भर

पहले भी DPS को मिली थी बम से उड़ाने की धमकी

जानकारी रहे कि बीते साल यानी 2023 में 12 मई को मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (Delhi Public School) में भी बम होने की सूचना मिली थी. उस वक्त भी स्कूल मैनेजमेंट ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी थी. सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी डॉग स्क्वायर्ड के साथ मौके पर पहुंचे थे. जिसके बाद स्कूल की पूरी तलाशी ली गई थी. तलाशी के बाद वहां कोई बम नहीं मिला था. जिसके बाद धमकी वाले इमेल को फर्जी घोषित कर दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital