देश

1984 के पुल बंगश सिख हत्या मामले में 30 मई को अगली सुनवाई, कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर हैं आरोपी

​दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 1984 के पुल बंगश सिख हत्या मामले में आरोप तय करने पर दलीलें सुनने के बाद मामले में स्पष्टीकरण के लिए सुनवाई 30 मई तय की है. मामले में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर आरोपी है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पिछले साल मामले में पूरक आरोप-पत्र दायर किया था.

अदालत ने कहा कुछ स्पष्टीकरण की जरूरत

कोर्ट के विशेष सीबीआई न्यायाधीश राकेश सयाल के समक्ष मामले में जगदीश टाइटलर ने अपना पक्ष रखा. इसके बाद अदालत ने कहा कुछ स्पष्टीकरण की जरूरत है और सुनवाई 30 मई तय कर दी. टाइटलर की ओर से पेश वकील मनु शर्मा ने सीबीआई की दलीलों के खंडन में अपनी दलीलें पूरी कीं. उन्होंने दलील दी कि सीबीआई ने दो क्लोजर रिपोर्ट दायर की थीं.

गवाह पर कैसे किया जा सकता है भरोसा

सीबीआई ने 2009 में सह-अभियुक्त सुरेश कुमार पैनेवाला के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया था, जिन्हें ट्रायल कोर्ट ने बरी कर दिया था. उन्होंने तर्क दिया कि 1984 के बाद से 2022-23 तक मामले में कोई गवाह नहीं था. गवाह लंबी अवधि के बाद आ रहे हैं, इसलिए उन पर कैसे भरोसा किया जा सकता है.

सीबीआई ने 16 अप्रैल को आरोप तय करने पर अपनी दलीलें पूरी कीं थी. जांच एजेंसी ने कहा कि ऐसे प्रत्यक्षदर्शी हैं, जिन्होंने 1984 के दंगों के दौरान जगदीश टाइटलर को भीड़ को उकसाते हुए देखा था और उनके खिलाफ आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सामग्री है. उन्होंने चार गवाहों के बयानों का हवाला देते हुए कहा था कि गवाहों ने आरोपियों को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कथित तौर पर भीड़ को उकसाते हुए देखा था.

इसे भी पढ़ें: सपा के पूर्व विधायक कमलेश पाठक को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार, जमानत याचिका हुई खारिज, गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज है मामला

यह है मामला

यह मामला 1 नवंबर 1984 को पुल बंगश गुरुद्वारा के सामने तीन सिखों ठाकुर सिंह, बादल सिंह और गुरचरण सिंह की कथित हत्या से संबंधित है. इस मामले में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर आरोपी हैं. 31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भड़के 1984 के सिख विरोधी दंगों से संबंधित मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 20 मई को कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

2 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

5 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

5 hours ago