Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Delhi Beautification: खूबसूरत-पारंपरिक कला से सजी चंद्रशेखर आजाद पार्क की दीवारें, 60 जगहों पर होगी ऐसी सुंदर चित्रकारी

दिल्ली के पूर्वी शाहदरा स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क में NFL की CSR से खूबसूरत पेंटिंग की जा रही हैं. पारंपरिक कला से सजी दीवारें नजर आ रही हैं. 60 जगहों पर ऐसी सुंदर चित्रकारी होगी. यह शहर को रंगीन बनाने की अनोखी पहल है.

Delhi Beautification NFL CSR
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Delhi Beautification: दिल्ली के पूर्वी शाहदरा स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क (रोहताश नगर) में नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) की CSR पहल (CSR Initiatives) के तहत दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग का काम जोरों पर चल रहा है. कलाकारों की टीम पार्क की दीवारों को जीवंत रंगों से सजा रही है, जिसमें पारंपरिक भारतीय कला शैली में महिलाओं की तस्वीरें, फूल-पत्तियां और सांस्कृतिक प्रतीक उकेरे जा रहे हैं.

एक दीवार पर लाल-नारंगी रंगों में कमल लिए महिला की विशाल पेंटिंग बनाई गई है, जबकि दूसरी जगह पीली दीवार पर रंग-बिरंगे फूलों का डिजाइन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. NFL के सहयोगसे यह प्रोजेक्ट शहर को सुंदर बनाने और पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने का हिस्सा है. पार्क में बनी छोटी इमारतें भी अब कला का हिस्सा बन गई हैं.

अधिकारियों के अनुसार, शाहदरा नॉर्थ जोन में आने वाले समय में 60 स्थानों पर इसी तरह की पेंटिंग कार्य किए जाएंगे. इससे इलाके की सौंदर्यता बढ़ेगी और लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना की है.

Delhi Beautification NFL CSR 3



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital