Praveen Nettaru.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के एक राज्य कार्यकारिणी सदस्य कोडाजे मोहम्मद शरीफ को बीजेपी नेता प्रवीण नेट्टारू हत्याकांड में गिरफ्तार किया है. शरीफ के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी था. उसे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बहरीन से लौटने पर पकड़ा गया.
बीजेपी युवा मोर्चा के सदस्य प्रवीण नेट्टारू की 26 जुलाई 2022 को कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया तालुक के बेल्लारे गांव में पीएफआई के सदस्यों द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. एनआईए ने इस मामले की जांच 4 अगस्त 2022 को अपने हाथ में ली थी. अब तक इस मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 23 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है, जिनमें से तीन फरार थे.
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis का दावा- Rahul Gandhi की यात्रा में शामिल थे ‘Urban Naxal’
एनआईए की जांच के अनुसार, कोडाजे मोहम्मद शरीफ पीएफआई की राज्य कार्यकारिणी समिति का सदस्य और संगठन की सर्विस टीम का प्रमुख था. उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर मिट्टूर के फ्रीडम कम्युनिटी हॉल में सर्विस टीम के सदस्यों को हथियारों की ट्रेनिंग दी थी. शरीफ पर राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठकों में लक्षित हत्याओं के आदेश जारी करने का भी आरोप है. इन्हीं निर्देशों के तहत आरोपी मुस्तफा पैचार और उसकी टीम ने प्रवीण नेट्टारू की निर्मम हत्या की थी.
एनआईए की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि यह साजिश समाज में आतंक और साम्प्रदायिक नफरत फैलाने और अशांति पैदा करने के उद्देश्य से रची गई थी. एनआईए फिलहाल इस साजिश के सभी पहलुओं को उजागर करने और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अपनी जांच जारी रखे हुए है.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…