देश

एनआईए ने 2022 के भूपतिनगर बम विस्फोट मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 2022 में पश्चिम बंगाल के भूपतिनगर में हुए बम विस्फोट के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस विस्फोट में तीन लोगों की मौत हुई थी. एनआईए ने शुक्रवार को पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर निवासी पचानन घराई को गिरफ्तार किया. मामले की जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था. एनआईए की टीम ने कड़ी मेहनत और जांच के बाद इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया.

यह विस्फोट भूपतिनगर के राज कुमार मन्ना के घर में हुआ था. घटना में घर मालिक राज कुमार मन्ना की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बुद्धदेव मन्ना उर्फ लालू और बिस्वजीत गयन गंभीर रूप से घायल हो गए थे. बाद में दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के लिए 41,000 करोड़ रुपये किए आवंटित, पुलिस के लिए 9,325 करोड़ रुपये की अलग निधि

20 दिसंबर 2022 को एनआईए ने इस मामले की जांच राज्य पुलिस से अपने हाथों में ली थी. जांच के दौरान एनआईए ने पाया कि यह विस्फोट एक आपराधिक साजिश का नतीजा था, जिसमें बम बनाने के लिए विस्फोटकों की आपूर्ति की जा रही थी, ताकि क्षेत्र में आतंक और हिंसा फैलाई जा सके.

एनआईए इस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे और भी गिरफ्तारियों की संभावना है. अधिकारियों का कहना है कि इस साजिश के पीछे जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका का पता लगाने के लिए जांच जारी है. भूपतिनगर बम विस्फोट मामले ने क्षेत्र में दहशत फैला दी थी. एनआईए की सक्रियता और गिरफ्तारी से अब पीड़ित परिवारों और स्थानीय निवासियों को न्याय मिलने की उम्मीद है.

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal 3 November 2026: मिथुन राशि वाले किसी को न दें उधार, जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal 3 November 2026: 3 नवंबर 2026 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के…

1 hour ago