Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पंजाब SBS नगर पुलिस पोस्ट ग्रेनेड हमले में NIA ने दाखिल की चार्जशीट, खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स से जुड़ा मामला

Punjab Grenade Attack: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पंजाब के एसबीएस नगर में पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमले के मामले में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) की साजिश का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है.

NIA

NIA

Punjab Grenade Attack: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को पंजाब के एसबीएस नगर जिले में पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमले से जुड़े 2024 के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. यह हमला प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) की साजिश का हिस्सा बताया गया है.

चार्जशीट में जिन तीन आरोपियों के नाम शामिल हैं, वे हैं युगप्रीत सिंह उर्फ युवी निहंग, जसकरण सिंह उर्फ शाह, और हरजोत सिंह उर्फ जॉट हुंदल. ये तीनों एसबीएस नगर के राहों गांव के निवासी हैं. इनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं.

एनआईए ने खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के सरगना और नामित आतंकवादी रणजीत सिंह उर्फ नीता, संगठन के सक्रिय सदस्य जगजीत सिंह लाहिरी उर्फ जग्गा उर्फ जग्गा मियापुर उर्फ हरि सिंह (जो वर्तमान में यूके में है) और अन्य अज्ञात आतंकवादियों के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी है.

आतंकी फंडिंग में कनाडा से ₹4.36 लाख की ट्रांसफर

एनआईए ने इस साल मार्च में पंजाब पुलिस से मामला अपने हाथ में लिया था. जांच में सामने आया कि यूके में मौजूद एक जान-पहचान वाले के जरिये जग्गा ने युगप्रीत सिंह की भर्ती की थी. इसके बाद युगप्रीत का कट्टरपंथीकरण कर उसे एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्स के जरिए निर्देश दिए जाते थे. आतंक फंडिंग के तहत जग्गा ने युगप्रीत को कनाडा स्थित कई माध्यमों से ₹4.36 लाख से अधिक की राशि भी भेजी थी. इन माध्यमों की पहचान कर पूछताछ की जा चुकी है.

बाद में युगप्रीत ने बाकी दो आरोपियों को भर्ती किया और तीनों ने मिलकर 1 और 2 दिसंबर 2024 की रात को असरों पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमला किया. आरोपियों को ग्रेनेड उनके विदेशी हैंडलरों द्वारा नवंबर 2024 में ही मुहैया कराया गया था.

एनआईए इस मामले RC-02/2025/NIA/DLI में अपनी जांच आगे बढ़ा रही है. एजेंसी का उद्देश्य KZF की पंजाब में कानून व्यवस्था से जुड़े प्रतिष्ठानों और संवेदनशील ठिकानों पर आतंकी हमले व लक्षित हत्याएं कराने की साजिशों को नाकाम करना है.

ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस में चयनित सिपाहियों को अमित शाह और सीएम योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, गृह मंत्री बोले- युवाओं के लिए आज शुभ दिन

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital