देश

जगद्दल बम विस्फोट मामले में NIA कोर्ट का फैसला, दो आरोपियों को सख्त सजा

कोलकाता स्थित राष्ट्रीय जांच एजेंसी की विशेष अदालत ने 2021 के जगद्दल बम विस्फोट मामले में दो आरोपियों को कठोर कारावास की सजा सुनाई है.

चंद उर्फ अरिफ अख्तर और राहुल पासी को भारतीय दंड संहिता की धारा 436 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3 और 5 के तहत दोषी करार देते हुए 10 साल के कठोर कारावास और 5000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई है. यह मामला आरसी 4/2021/एनआईए/डीएलआई के तहत दर्ज किया गया था.

नाबालिग को स्थानीय पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपियों ने 8 सितंबर 2021 को जगद्दल थाना क्षेत्र में पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के कार्यालय सह निवास “मजदूर भवन” के पास तीन बम फेंके थे. इस घटना में अरिफ अख्तर और एक नाबालिग को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जबकि राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 14 सितंबर 2021 को मामला अपने हाथ में लेने के बाद राहुल पासी को गिरफ्तार किया था.

एनआईए ने दिसंबर 2021 में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. शनिवार को विशेष अदालत ने राहुल और अरिफ को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई, जबकि नाबालिग अभी भी अपने परिजनों की निगरानी में है.

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में खेल‍ा! अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने क्यों बदला सोशल मीडिया बायो?

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल. राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया बायो में…

2 minutes ago

‘ऐ छोड़ो… छोड़ो!’ बिहार के गया में वायरल वीडियो पर भड़के तेजस्वी यादव, सरकार से पूछे तीखे सवाल

गया में लड़की से कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद बिहार की सियासत…

14 minutes ago

पीएम मोदी के विकसित भारत@2047 मिशन को जमीनी हकीकत में बदलने की तैयारी, सांसदों-विधायकों को दिया गया रोजगार सृजन का रोडमैप

Viksit Bharat 2047: प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत@2047 मिशन के तहत सांसदों-विधायकों के लिए रोजगार…

24 minutes ago

गुजराती पायलट की बहादुरी पर दुनिया ने किया सैल्यूट, गुजरात सरकार देगी खास गरिमा अवॉर्ड

Captain Smit Machar: गुजराती पायलट कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी पर गुजरात सरकार उन्हें गुजरात…

25 minutes ago

विमानों की हाईजैकिंग के खौफनाक पन्ने, 9/11 से लेकर एंटेबे ऑपरेशन तक; जानें 3 बड़ी घटनाएं

Plane Hijacking History: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई हिंसक झड़प और पायलट की सूझबूझ से…

40 minutes ago