आस्था

इस हफ्ते आपकी किस्मत बदलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? जानिए सभी 12 राशियों का सटीक साप्ताहिक राशिफल

लग्नराशि पर आधारित कला शांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी. इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता लाभ देने वाला बना रहेगा. इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है. इस हफ्ते आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि बनी रहेगी. माता से आपको सहयोग तथा लाभ मिलेगा. इस हफ्ते किसी बात को लेकर आपका मन विचलित सा बना रह सकता है. इस हफ्ते क्रोध तथा अहंकार में आकर निर्णय लेने से बचें. धन का लाभ मिल सकता है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को इस हफ्ते कामकाज के क्षेत्र में कुछ अच्छे तथा लाभ देने वाले कार्य मिल सकते हैं. इस हफ्ते दैनिक कार्यों को लेकर आपका आत्मविश्वास बहुत अच्छा बना रहेगा. इस हफ्ते कामकाज को लेकर आलस्य से बचने की सलाह रहेगी. आर्थिक लाभ हेतु प्रयासों में आपको सफलता मिल सकती है. सेहत का ध्यान रखें, शारीरिक दर्द की शिकायत हो सकती है. यात्रा का योग बन सकता है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को इस हफ्ते कुछ शारीरिक तथा मानसिक दिक्कत परेशान कर सकती हैं. इस हफ्ते आपके पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव संभव है. कार्यक्षेत्र में आपके लिए दौड़-भाग वाली स्थिति बनी रह सकती है. व्यापारिक वर्ग को इस हफ्ते कुछ अच्छे लाभ मिलने के योग रहेंगे. धन लाभ हेतु आपको नए मार्ग मिल सकते हैं. संतान से लाभ मिल सकते हैं. इस हफ्ते अपने खर्च पर नियंत्रण रखें.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को इस हफ्ते जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. हफ्ते की शुरुआत में आपके मन में किसी प्रकार का तनाव बना रह सकता है. इस हफ्ते व्यापारिक साझेदारों के साथ आपके लिए लाभदायक स्थिति उत्पन्न हो सकती है. नौकरी वर्ग के जातकों को अच्छे लाभ मिलने की संभावना रहेगी. उच्च अधिकारियों के साथ आपका सामंजस्य अच्छा बना रहेगा. अचानक धन का लाभ आपको मिल सकता है.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को इस हफ्ते धन संबंधी मामलों में कोई शुभ समाचार मिल सकता है. इस हफ्ते आपका कहीं फंसा हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है. इस हफ्ते आपकी कोई अनचाही यात्रा का योग बन सकता है. इस हफ्ते धन का खर्च पूर्ण सोच-विचार के साथ करें. दान-धर्म के कार्य पर आपका धन खर्च हो सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सिरदर्द की तकलीफ परेशान कर सकती है.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में लाभ मिल सकते हैं. इस हफ्ते आप संतान को लेकर चिंतित हो सकते हैं. छात्र वर्ग के लिए हफ्ता थोड़ा परेशानी देने वाला हो सकता है. आय को लेकर इस हफ्ते आपके लिए नई स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं. पारिवारिक जीवन आपका अच्छा बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम भाव बढ़ सकता है. हफ्ते के अंतिम भाग में व्यर्थ के वार्तालाप से दूर बने रहें.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को इस हफ्ते नौकरी तथा व्यापार में अच्छे लाभ मिलने की संभावना रहेगी. इस हफ्ते आपका अधिकारियों के साथ तालमेल बहुत अच्छा बना रहेगा. इस हफ्ते व्यर्थ के मामलों से बचने की सलाह आपके लिए रहेगी. माता की सेहत को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं. इस हफ्ते भाग्यवश आपके लिए कुछ लाभकारी स्थिति उत्पन्न हो सकती है. व्यर्थ के खर्चों से बचने की सलाह रहेगी.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक इस हफ्ते दैनिक कामकाज को लेकर आलस्य से परेशान कर सकते हैं. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह हफ्ता कुछ लाभ दे सकता है. सामाजिक क्षेत्र में इस हफ्ते आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है. जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा. हफ्ते के मध्य में कोई चिंता आपको परेशान कर सकती है. आर्थिक लाभ आपको मिल सकता है. सेहत अच्छी बनी रहेगी.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को इस हफ्ते पारिवारिक जीवन में कुछ समस्या मिल सकती है. इस हफ्ते आप धन संबंधी मामलों को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं. जीवनसाथी का सहयोग आपको मिल सकता है. प्रेम प्रसंग के मामलों में यह हफ्ता आपके पक्ष में बना रहेगा. सुख-सुविधाओं में आपकी वृद्धि के योग रहेंगे. छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता लाभ दे सकता है. संतान से आपको लाभ तथा सहयोग मिलेगा.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को इस हफ्ते जीवनसाथी का अच्छा सहयोग मिलेगा. कामकाज के लिहाज से हफ्ता आपके पक्ष में बना रहेगा. अधिकारियों तथा सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा. इस हफ्ते धन लाभ को लेकर आपके लिए स्थिति अच्छी बनी रहेगी. इस हफ्ते आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. छात्र वर्ग को इस हफ्ते उनके परिश्रम का उचित परिणाम मिलेगा. मन को शांत बनाए रखना आपके लिए हितकर रहेगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता थोड़ा भाग-दौड़ वाला बना रह सकता है. इस हफ्ते आपका मन दैनिक कार्यों से भटक सकता है. यात्रा हो सकती है. मन इस हफ्ते किसी बात को लेकर परेशान सा बना रह सकता है. इस हफ्ते आपको अपने दांपत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा. सेहत का ध्यान रखें. इस हफ्ते वाद-विवाद से बचने की सलाह रहेगी.

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को इस हफ्ते धन लाभ के अच्छे योग रहेंगे. इस हफ्ते आपको निवेश द्वारा अच्छा लाभ मिल सकता है. कामकाज को लेकर इस हफ्ते किसी पर अधिक विश्वास न करें. इस हफ्ते संतान के साथ वाद-विवाद न हो, इसका ध्यान रखें. सेहत का ध्यान रखें, छोटी-मोटी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं. इस हफ्ते आप वैवाहिक जीवन को अच्छा बनाने के लिए प्रयासरत बने रह सकते हैं.


इसे भी पढ़ें- सूर्य के कुंभ गोचर से मचेगा भूचाल! धरना, जुलूस और गिरफ्तारियों की बढ़ी संभावनाएं


(साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है. ये समस्त राशिफल सामान्य हैं. किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर्दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है.)

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

1 अक्टूबर से बदल जाएगा रसोई गैस का नियम! सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर चाहिए तो कराना होगा बायोमेट्रिक आधार वेरिफिकेशन

LPG Subsidy New Rules: घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को सरकारी सब्सिडी के साथ निर्धारित कीमत पर…

50 minutes ago

‘साहब को सेट करने’ के नाम पर मांगी 50 हजार की घूस! दिल्ली CBI की रेड में बेनकाब हुआ दलाल

दिल्ली में 50 हजार की रिश्वत लेते विक्रम उर्फ राधे को सीबीआई ने रंगे हाथों…

1 hour ago

अंडमान के पर्यटन को नई दिशा देने की तैयारी, प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए बनेगा विजन डॉक्यूमेंट

Dr Dinesh Sharma: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक…

1 hour ago

खुद को खुद से बेहतर बना रहा है AI! बस एक साल बचा है… क्या इंसानी दुनिया का अंत होने वाला है?

एआई के जनक माने जाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता जेफ्री हिंटन ने एक बार फिर…

1 hour ago

ढलती उम्र में प्यार फिर मर्डर! 24 घंटों में कन्नौज पुलिस ने सुलझाई कत्ल की गुत्थी

कन्नौज के तिर्वा में 60 वर्षीय प्रवेश दुबे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या. प्रेम संबंध…

2 hours ago

ग्रीन फैशन से बदलेगी देश की तस्वीर! पीएम मोदी बोले- ‘सस्टेनेबिलिटी अब विकल्प नहीं, भविष्य की जरूरत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि सतत विकास (सस्टेनेबिलिटी) भारत की परंपरा और…

2 hours ago