Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

एनआईए ने बिहार जाली नोट मामले में तीन राज्यों में की छापेमारी

एनआईए ने बिहार के जाली नोट मामले में तीन राज्यों में छापेमारी की. जांच में नेपाल से जुड़े संदिग्धों द्वारा क्रिप्टो करेंसी के जरिए जाली नोटों का रैकेट चलाने का खुलासा हुआ.

NIA

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बुधवार को बिहार में 2024 में जब्त किए गए जाली भारतीय मुद्रा मामले में तीन राज्यों के कई ठिकानों पर छापेमारी की.

जांच एजेंसी की टीमों ने बिहार के पांच स्थानों और जम्मू-कश्मीर व तेलंगाना में एक-एक ठिकाने पर तलाशी ली. इस दौरान यह खुलासा हुआ कि नेपाल से जुड़े आरोपी और संदिग्ध क्रिप्टो करेंसी के जरिए जाली नोटों का रैकेट चला रहे थे.

NIA ने संदिग्धों के ठिकानों पर की छापेमारी

एनआईए ने पटना, भागलपुर, भोजपुर और मोतिहारी, अनंतनाग और हैदराबाद में संदिग्धों के ठिकानों पर छापे मारे. तलाशी के दौरान एक लाख उनचास हजार चार सौ रुपये नकद, डिजिटल डिवाइस जैसे पेन ड्राइव, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए.

यह मामला सितंबर 2024 में बिहार के बंजरिया क्षेत्र में खर्वा पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों से एक लाख पचानवे हजार रुपये मूल्य के जाली नोट बरामद होने के बाद दर्ज किया गया था. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद नजर सद्दाम, मोहम्मद वारिस और जाकिर हुसैन के रूप में हुई थी. इसके बाद पुलिस ने अनंतनाग से मुजफ्फर अहमद वानी उर्फ सरफराज को भी गिरफ्तार किया था.

बिहार पुलिस से यह मामला दिसंबर 2024 में एनआईए ने अपने हाथ में लिया और जांच एजेंसी इसमें आगे की कार्रवाई कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital