हरियाणा में की छापेमारी
NIA Raid: टेरर फंडिंग मामले को लेकर लखनऊ, कानपुर और सहारनपुर सहित यूपी के कई शहरों में NIA की टीम ने छापेमारी की है. सुबह करीब 5 बजे गोमतीनगर विस्तार के पार्क व्यू अपार्टमेंट में टीम ने छापेमारी की. अयोध्या के रहने वाले विकास सिंह देवगढ़ की पूछताछ में लखनऊ NIA की टीम पहुंची थी. आरोप है कि दीपक रंगा को NIA टीम ने नेपाल बार्डर से गिरफ्तार किया था, जिसमे पूछताछ में विकास सिंह का नाम सामने आया है. विकास सिंह देवगढ़ का लारेंस विश्नोई गैंग से कनेक्शन मिला है.
सूत्रों के मुताबिक एनआईए ने बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश सहित देश के छह राज्यों में बड़े स्तर पर छापेमारी की. टेरर फंडिंग से लेकर आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त संदिग्धों, मादक पदार्थ तस्करों, गैंगस्टर्स के गठजोड़ के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन को एनआईए की टीम अंजाम दे रही है. यूपी के कई जिलों के साथ ही देश के 6 राज्यों के 100 से अधिक ठिकानों पर NIA ने छापेमारी की है. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, एमपी में छापा मारा गया है.
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जनता की शिकायतों के कुशल निवारण के लिए राजौरी प्रशासन का अभिनव समाधान
सूत्रों के मुताबिक एनआईए ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है. इसी के साथ तमाम अन्य गैंगस्टर्स के ठिकानों पर भी दबिश दी गई है. जानकारी सामने आ रही है कि, गैंगस्टर की मदद करने वालों और अन्य साथियों के यहां पर भी छापे डाले गए हैं. कुछ आतंकी गतिविधियों में लिप्त संगठनों से जुड़े बदमाश भी एनआईए की रडार पर हैं. बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद होने की खबर सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक एनआईए की टीम ने दिल्ली-एनसीआर में सहित 32 जगह पर छापा मारा है तो वहीं केवल पंजाब-चंडीगढ़ में 67 जगह पर छापेमारी की है.
सूत्रों के मुताबिक एनआईए की टीम ने उत्तराखंड के बाजपुर में सुल्तानपुर पट्टी के गांव रतनपुरा निवासी गुरविंदर सिंह के घर पर छापा मारा. टीम को गुरविंदर सिंह के खालिस्तान समर्थक से संपर्क होने की आशंका है, जिसे लेकर एनआईए पूछताछ के लिए बाजपुर पहुंची. तो वहीं राजस्थान-हरियाणा में 18 जगह पर टीम ने छापेमारी की है.
राजस्थान में जयपुर, चूरू, अलवर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, समेत अन्य शहरों में एनआईए की टीम की कार्रवाई चल रही है. इसके अलावा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में छापेमारी की कार्रवाई जारी है. वहीं पंजाब के 12 जिलों में सुबह ही एनआईए की रेड पड़ी है. जारी है. जानकारी सामने आ रही है कि मोगा में चार से पांच जगहों पर रेड की गई है. वहीं हरियाणा के कई जिलों में एनआईए ने छापामारी है और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. सोनीपत में एनआईए की टीम ने भी छापेमारी की है.
-भारत एक्सप्रेस
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…