देश

Nikki Murder Case: निक्की की मौत को रोड एक्सीडेंट बनाने की थी साजिश, साहिल के पिता को नहीं कोई पछतावा, पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई राज

Nikki Murder Case: दिल्ली की एक अदालत ने निक्की यादव की हत्या करने और उसके शव को फ्रिज में रखने के आरोपी साहिल गहलोत की पुलिस रिमांड दो दिन के लिए बढ़ा दी है. द्वारका कोर्ट में पेशी के बाद अदालत ने आरोपी साहिल की रिमांड दो दिन बढ़ा दी. जांच अधिकारी ने कोर्ट को बताया कि आरोपी और निक्की की अक्टूबर, 2020 में शादी कराने वाले पुजारी की पहचान कर ली गई है और उसका सत्यापन भी कर लिया गया है.

आरोपी गहलोत की पुलिस हिरासत की अवधि दो दिन के लिए बढ़ाने के अलावा अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट समीक्षा गुप्ता की लिंक अदालत ने अन्य पांच सह-आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जांच अधिकारी ने गहलोत से पूछताछ के लिए उसकी हिरासत तीन दिन बढ़ाने की मांग की थी. अधिकारी ने अदालत को बताया कि 10 फरवरी को हुई कथित हत्या की सूचना चार दिन बाद मिली, जिसके बाद गहलोत को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर लाश को बरामद किया गया था.

इसके पहले, मंगलवार को मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अर्चना बेनीवाल ने आरोपी गहलोत को पांच दिन की हिरासत में भेज दिया था. वहीं गहलोत के पिता वीरेंद्र सिंह, चचेरे भाई नवीन व आशीष और दोस्तों लोकेश व अमर को पिछले शुक्रवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था. पुलिस ने कहा था कि निक्की यादव की हत्या में उनकी भूमिका का पता चलने के बाद पांच सह-आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था.

निक्की मर्डर केस में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पूछताछ में साहिल ने बताया कि वह ऐसी प्लानिंग कर रहा था कि हत्या रोड एक्सीडेंट लगे. वह निक्की को कार से धक्का देने वाला था लेकिन ऐसा नहीं हो सका, जिसके बाद उसने निगमबोध घाट पर निक्की की हत्या कर दी. वहीं सूत्रों के मुताबिक, साहिल के पिता वीरेंद्र को इस हत्या का कोई मलाल नहीं है. पूछताछ में साहिल के पिता ने बताया कि वह निक्की को रास्ते से हटाना चाहता था. वीरेंद्र पर पहले से एक हत्या का मामला समेत दो केस दर्ज है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की जेल में बंद राजू की 5 साल बाद हो रही घर वापसी, बेटे के इंतजार में बैठी मां की आंखों से झलके आंसू

निक्की की हत्या के आरोप में हुई थी साहिल की गिरफ्तारी

पुलिस ने शुरू में कहा था कि 14 फरवरी को गिरफ्तार होने के बाद गहलोत ने निक्की यादव की हत्या करने की बात कबूल कर ली थी, क्योंकि वह उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी.  इस मामले में तब नया मोड़ आ गया, जब पुलिस ने कहा कि निक्की और गहलोत की 2020 में शादी हो चुकी थी. दिल्ली पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार, गहलोत के परिवार ने उसकी शादी तय कर दी थी और निक्की इसके खिलाफ थी. निक्की जब गहलोत की शादी की बात पर तैयार नहीं हुई तो उसकी हत्या कर दी गयी.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

2 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

40 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

1 hour ago

वृषभ राशि वालों की मेहनत लाएगी रंग, ऑफिस में होगी तारीफ; जीवनसाथी से बहस करने से बचें

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…

1 hour ago