देश

“कांग्रेस विधायक अडानी से पैसे लेकर उनका प्रचार कर रहे हैं”, निशिकांत दुबे बोले- राहुल जी मुंह में राम, बगल में छूरी

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा से जुड़े घूसकांड का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे लगातार महुआ मोइत्रा पर हमलावर होते दिखाई दे रहे हैं. इसी कड़ी में निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का अडानी विरोध कहीं जबरन वसूली या फिर दबाव डालना तो नहीं है.

X पर शेयर की तस्वीरें

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने X पर कुछ फोटो शेयर की हैं. जिसमें उन्होंने अडानी पावर का शुक्रिया अदा करते हुए कांग्रेस विधायकों की फोटो हैं. इन तस्वीरों में कांग्रेस विधायकों ने अडानी पावर के सहयोग से कराए गए विकास कार्यों को लेकर उनका धन्यवाद किया है.

महुआ मोइत्रा पर सवाल के बदले पैसे लेने का आरोप

बता दें कि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ही टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर घूस लेकर सवाल पूछने का आरोप लगाया था. इस आरोप के बाद खुद बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी ने एक हलफनामा देकर स्वीकार किया है कि उन्होंने महुआ मोइत्रा के संसद की लॉगिन आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल किया था.

“कांग्रेस विधायक पैसे लेकर प्रचार कर रहे हैं”

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ” राहुल गांधी जी का अडानी विरोध कहीं जबरन वसूली या दबाव डालना तो नहीं है, मेरे लोकसभा में कांग्रेस के विधायक दीपिका जी, प्रदीप यादव जी, जगह-जगह अडानी से पैसे लेकर उनका प्रचार कर रहे हैं. मुंह में राम बगल में छूरी, कांग्रेस शर्म करो.”

दर्शन हीरानंदानी ने दिया हलफनामा

बता दें कि हीरानंदानी ग्रुप के सीईओ दर्शन हीरानंदानी ने दिए गए हलफनामे में कहा है कि अडानी ग्रुप को टारगेट करने के लिए उन्होंने महुआ मोइत्रा को सवाल भेजे थे. महुआ मोइत्रा राजनीति में तेजी से आगे बढ़ना चाहती थीं. इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी और अडानी को निशाना बनाया.

यह भी पढ़ें- टिकट न मिलने से नाराज नेताओं ने किया हंगामा, BJP दफ्तर में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से हुई धक्का-मुक्की

निशिकांत दुबे ने लगाया है आरोप

निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया है कि महुआ मोइत्रा जब भारत में थीं, उस समय उनकी संसद की लॉगिन आईडी को दुबई में इस्तेमाल किया गया. जिसका खुलासा राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने किया है. महुआ मोइत्रा के मामले को लेकर टीएमसी ने पल्ला झाड़ लिया है. अभी तक किसी भी नेता का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

2 minutes ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

52 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

1 hour ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

1 hour ago