Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

टिकट न मिलने से नाराज नेताओं ने किया हंगामा, BJP दफ्तर में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से हुई धक्का-मुक्की

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट को शनिवार को जारी कर दिया.

केंद्रीय मंत्री के साथ धक्का-मुक्की

केंद्रीय मंत्री के साथ धक्का-मुक्की

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट को शनिवार को जारी कर दिया. प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी होने के बाद टिकट कटने या फिर नाम न आने से नाराज नेताओं और उनके समर्थकों ने बीजेपी दफ्तर में जमकर हंगामा किया. जिसमें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ भी धक्का-मुक्की हुई. जिसका वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.

केंद्रीय मंत्री के साथ धक्का-मुक्की

बता दें कि बीजेपी ने मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर शनिवार को बीजेपी कार्यालय पर उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी की. इस दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी मौजूद थे. लिस्ट जारी होने के बाद टिकट न मिलने से नाराज बीजेपी नेताओं के समर्थक एकदूसरे से भिड़ गए. जिसमें भूपेंद्र यादव के साथ भी कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की की और उनके गार्ड से हाथापाई हुई. इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ कार्यकर्ता एक सुरक्षा गार्ड से मारपीट कर रहे हैं. बीजेपी ने अब तक पांच लिस्ट में 228 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार

वहीं इस मामले को लेकर जबलपुर के एसपी एपी सिंह ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के गनर की शिकायत पर लोक सेवक की ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा इस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. वीडियो के आधार पर पहचान की जा रही है, जिसमें मध्य प्रदेश चुनाव अभियान समिति के प्रभारी भूपेंद्र यादव के साथ धक्का-मुक्की हुई है.

यह भी पढ़ें- कांग्रेसी ताला लेकर चलते हैं, जनकल्याणकारी योजनाओं पर डाल देते हैं ताला- विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम शिवराज

टिकट न मिलने से नाराज कार्यकर्ता आपस में भिड़े

बताया जा रहा है कि उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट जारी होने के बाद पार्टी कार्यालय में भूपेंद्र यादव और राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार के बीच तीखी बहस हुई. जिसके बाद कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए.

केंद्रीय मंत्री ने धक्का-मुक्की से किया इनकार

वहीं इस घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि ” हम यहां आए हैं. उन सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करेंगे. शांति से उनकी बातों को सुना जाएगा. उसका समाधान निकाला जाएगा.” वहीं गनर के साथ मारपीट के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका कोई भी गनर नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital