देश

Nithari Case: सुरेंद्र कोली और मनिंदर सिंह पंढेर को हाई कोर्ट ने किया बरी, निचली अदालत ने दी थी फांसी की सजा

नोएडा के सबसे चर्चित निठारी कांड में दोषी करार दिए गए सुरेंद्र कोली और मनिंदर सिंह पंढेर को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कुछ मामलों में बरी कर दिया है. दोनों को निचली अदालत ने दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई थी. सुरेंद्र कोली को कोर्ट ने 12 और मनिंदर सिंह को 2 मामले में बरी करते हुए फांसी की सजा को रद्द कर दिया है.

सुरेंद्र कोली को 14 मामलों में फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है

बता दें कि निठारी कांड में सीबीआई ने 16 मामले दर्ज किए थे. जिसमें से सुरेंद्र कोली को 14 मामलों में फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है. वहीं मनिंदर सिंह पंढेर पर 6 मामले दर्ज थे, जिसमें से 2 मामलों में हाई कोर्ट ने बरी कर दिया है.

हत्या, रेप, किडनैपिंग मामले में दर्ज हुए थे केस

साल 2005-06 के दौरान नोएडा में हुए निठारी कांड में सीबीआई ने सुरेंद्र कोली के खिलाफ, हत्या, रेप, किडनैपिंग के अलावा सबूत मिटाने के मामले में केस दर्ज किया था. इसके अलावा मनिंदर सिंह पंढेर पर मानव तस्करी के आरोप में केस दर्ज हुआ था.

हाई कोर्ट में सजा के फैसले को दी थी चुनौती

निचली अदालत से फांसी की सजा मिलने के बाद दोनों दोषियों ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में सजा के फैसले को चुनौती दी थी. दोषियों का कहना था कि जो आरोप उनपर लगे हैं, उन घटनाओं का कोई चश्मदीद मौजूद नहीं है, ऐसे में सिर्फ वैज्ञानिक और परिस्थितियों के आधार पर ये सजा सुनाई गई. हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए दोनों को इन मामलों में बरी कर दिया.

यह भी पढ़ें- MP Election 2023: क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया को टक्कर देने के लिए शिवपुरी से इस दिग्गज नेता को कांग्रेस ने दिया टिकट?

ये था मामला

बता दें कि 7 मई, 2006 को निठारी की एक युवती को पंढेर ने नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाया था. युवती बाद में घर वापस नहीं लौटी थी. जिसको लेकर उसके पिता ने सेक्टर 20 थाने में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जब पुलिस ने छानबीन की तो मनिंदर सिंह की कोठी के पीछे नाले में 19 बच्चों और महिलाओं के कंकाल पड़े मिले थे. जिसके बाद पुलिस ने मनिंदर सिंह पंढेर और सुरेंद्र कोली को गिरफ्तार किया था. इस मामले की जांच बाद में सीबीआई को सौंप दिया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर: जुहू में फायरिंग की सूचना, पुलिस जांच में जुटी

Tiger Shroff Firing: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू इलाके…

15 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

23 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

27 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

28 minutes ago

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

40 minutes ago