अरविंद केजरीवाल (फोटो फाइल)
लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव होंगे. जिसको लेकर हलचल तेज हो गई है. सभी पार्टियां चुनावी मैदान में उतरने के लिए रणनीति बनाने में जुट गई है. इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी भी हरियाणा पर फोकस कर रही है. लोकसभा और उसके बाद विधानसभा चुनाव को लेकर AAP ने अब तक राज्य में 4 हजार से ज्यादा पदाधिकारियों की घोषणा कर चुकी है.
आम आदमी पार्टी अपना कुनबा बढ़ाने के लिए दूसरे दलों में भी सेंध लगाने की कोशिश कर रही है. आप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ.संदीप पाठक 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक हरियाणा के दौरे पर हैं. इस दौरान वे परिवार जोड़ो अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. जिसमें पार्टी की आगे की रणनीति को बताएंगे.
AAP के राज्यसभा सांसद और हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गुरुग्राम के बादशाहपुर से समाजसेवी दिनेश यादव, रेवाड़ी विधानसभा से सेवानिवृत्त एसडीओ अंतर सिंह, बीजेपी से एडवोकेट तरूण कुमार और विकास यादव ने AAP की सदस्यता ली. डॉ.सुशील गुप्ता ने आगे बताया कि आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में 15 अगस्त से परिवार जोड़ो अभियान चला रही है. प्रदेश के गांवों और शहरों के वार्डों को मिलाकर 7959 यूनिट बनाई गई है. 7221 गांव और वार्डों में 30 लाख से ज्यादा परिवारों तक AAP ने पहुंच बनाई.
बता दें दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में नगालैंड, असम, त्रिपुरा, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के पार्टी प्रमुखों से मुलाकात की थी. जिसमें संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई थी. इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि इन राज्यों में जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाए. गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी सत्ता हासिल करने के लिए कमर कस ली है.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…