देश

‘सरकार की गलतियां गिनाना आपका धर्म’, भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव में नितिन गडकरी ने मीडिया को दिया ‘महामंत्र’

Nitin Gadkari On Bharat Express Conclave:  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने सोमवार (9 मार्च) को भारत एक्सप्रेस मेगा कॉन्क्लेव के मंच से लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका पर महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार की गलतियों को उजागर करना मीडिया का धर्म है. कार्यक्रम की शुरुआत भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय (CMD Upendrra Rai) ने की, जहां उन्होंने पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए एक बड़ी घोषणा की. उन्होंने बताया कि अब सहारा न्यूज नेटवर्क के सभी उपक्रमों की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है. इस फैसले से नेटवर्क से जुड़े हजारों पत्रकारों के भविष्य को सुरक्षा मिली है.

लोकतंत्र का चौथा स्तंभ और मीडिया का धर्म

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोकतंत्र में मीडिया की अहमियत पर विस्तार से अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र चार प्रमुख स्तंभों—विधायिका, न्यायपालिका, कार्यपालिका और मीडिया पर आधारित है और इन सभी की भूमिका देश के सुचारू संचालन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. गडकरी ने भारत एक्सप्रेस के आदर्श वाक्य “सत्य, साहस और समर्पण” की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा दिखाना भी है.

उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर सरकार अच्छा काम कर रही है तो मीडिया को उसका समर्थन करना चाहिए, लेकिन जहां कमियां हों, वहां उन्हें सामने लाना भी उतना ही जरूरी है. गडकरी के अनुसार रचनात्मक आलोचना लोकतंत्र को मजबूत बनाती है और शासन व्यवस्था को बेहतर करने में मदद करती है.

निंदा करने वाले का महत्व

नितिन गडकरी ने आगे कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) के एक प्रसिद्ध कथन का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि अटल जी अक्सर कहा करते थे, “निंदकाचे घर असावे शेजारी”, जिसका अर्थ है कि निंदा करने वाला व्यक्ति हमारे पास ही होना चाहिए. गडकरी ने समझाया कि आलोचना से व्यक्ति और व्यवस्था दोनों को अपनी कमियों को समझने और सुधार करने का अवसर मिलता है.


ये भी पढ़ें: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर क्यों भाग रहा विपक्ष? अर्जुन राम मेघवाल ने भारत एक्सप्रेस के मंच से पूछा सवाल


कार्यक्रम में उपेंद्र राय द्वारा सहारा न्यूज नेटवर्क की कमान संभालने पर भी गडकरी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में नेटवर्क फिर से अपनी पुरानी प्रतिष्ठा हासिल करेगा और पत्रकारिता के क्षेत्र में सकारात्मक भूमिका निभाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘नारी शक्ति से समृद्ध हो रहा यूपी..! महाअष्टमी पर सीएम योगी बोले-‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में…’

महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…

17 minutes ago

दुनिया में उड़ी पाकिस्तान की खिल्ली! खुद का हथियार संभलता नहीं, चले थे शेखी बघारने; देखें VIDEO

Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…

20 minutes ago

रांची में सजा स्ट्रीट फूड वाला दुर्गा पूजा पंडाल, छत से लटकते दिखे गोलगप्पे

Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…

38 minutes ago

दिल्ली के ‘मिनी बंगाल’ में गोल्डन जुबली धमाका, सीआर पार्क मेला ग्राउंड में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…

45 minutes ago

मल्लिका शेरावत की लालू परिवार में धमाकेदार एंट्री, तेज प्रताप ने खुद खोला ये बड़ा राज; देखें VIDEO

Lalu family Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पटना में तेज प्रताप यादव के आवास…

50 minutes ago

CR Park के काली मंदिर में दुर्गा पूजा की धूम, दिल्ली में दिखता है बंगाल का रंग

CR Park Durga Puja: दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR Park) स्थित काली मंदिर में…

1 hour ago