देश

नितिन नबीन को थाली में सजाकर मिलेंगी ये 11 चुनौतियां! क्या इनसे पार पाएंगे बिहारी बाबू?

Nitin Nabin: भाजपा की सियासत में आज एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव होने वाला है. कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना महज औपचारिकता भर रह गया है. 45 साल के नितिन नबीन भाजपा मुख्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे. भाजपा के 12वें अध्यक्ष की नॉमिनेशन प्रक्रिया के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी सहित कई नेता मौजूद रहेंगे.

नितिन नबीन से पहले भाजपा में अबतक 11 नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं. जिसमें लालकृष्ण आडवानी 3 बार और राजनाथ सिंह ने 2 बार यह जिम्मेदारी संभाली है.

भरोसे के साथ मिली बड़ी जिम्मेदारी

नॉमिनेशन के दौरान भाजपा शीर्ष नेतृत्व की पूरी पंक्ति का मौजूद होना बताता है कि संगठन ने उनपर पूरा भरोसा जताया है, लेकिन राजनीति में भरोसे के साथ बड़ी जिम्मेदारियां भी आती हैं. अध्यक्ष बनने के साथ ही नितिन नबीन के कंधों पर यह बोझ काफी भारी होने वाला है.

दरअसल नितिन नबीन ऐसे समय भाजपा की कमान संभालने जा रहे हैं जब भाजपा के सामने चुनौतियां नहीं चुनावी रणभूमि का अंबार लगा हुआ है. साल 2026 में 4 अहम राज्यों जिसमें पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और असम में विधानसभा चुनाव होने हैं. इनमें से बंगाल, केरल और तमिलनाडु ऐसे राज्य हैं जहां भाजपा आजतक सत्ता की दहलीज तक नहीं पहुंच पाई है. पश्चिम बंगाल में पार्टी भले ही सालों से आक्रामक रणनीति अपनाई हुई है, लेकिन आजतक सत्ता के करीब नहीं पहुंच पाई है. प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भाजपा को लेकर बर्ताव भी नितिन नबीन के सामने चुनौती पेश करेगा.

ये भी पढ़ें- ‘जेल में सालों बिताने के बाद निर्दोष साबित होना न्याय नहीं’… उमर खालिद केस पर पूर्व CJI डी. वाई. चंद्रचूड़ ने क्या कहा?

दक्षिण में कमल खिलाना बड़ी चुनौती?

नितिन नबीन तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में भी बड़ी लकीर खींचने की कोशिश करेंगे. भाजपा की तमिलनाडु में सबसे बड़ी चुनौती वहां पर संगठनात्मक विस्तार करना ही है. इसके अलावा दक्षिण के राज्य केरल में भी नितिन नबीन को अपनी राजनीतिक स्वीकार्यता बनाने के लिए अग्निपरीक्षा से गुजरना होगा.

2027 में यूपी में होंगे विधानसभा चुनाव

साल 2027 आते-आते नितिन नबीन पर सियासी दबाव और बढ़ेगा. इस साल उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे. जो भाजपा के इस सबसे युवा अध्यक्ष की राजनीतिक परीक्षा लेंगे. खासकर भाजपा की चुनावी रणनीति की रीढ़ माने जाने वाले उत्तर प्रदेश में. जहां जरा सी चूक भाजपा को राष्ट्रीय राजनीतिक पटल पर बड़ा सेटबैक देने का माद्दा रखता है. इसके अलावा साल 2027 में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव भी हैं. जहां संगठन की एकजुटता और सहयोगी दलों के साथ संतुलन साधना नितिन नबीन के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा.

भाजपा के इतिहास में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर विराजने वाले नितिन नबीन सबसे युवा अध्यक्ष के तौर पर गिने जाएंगे. यहीं उनकी ताकत भी होगी और चुनौती भी. नितिन नबीन को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के अंदर ऊर्जा और भरोसा जगाने की जिम्मेदारी तो होगी ही, साथ ही अनुभव की कसौटी पर भी खरा उतरने की चुनौती भी कम नहीं है. क्या नितिन नबीन इन चुनौतियों को अवसर में बदल पाएंगे? यह तो वक्त ही बताएगा….

भारतीय जनता पार्टी (BJP) को आज अपना 15वां राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने जा रहा है. पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन (Nitin Nabin) का निर्विरोध चुना है. आज (सोमवार) दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में नामांकन के साथ मुहर लग रही है. नितिन नबीन को नामांकन के बाद आज ही विजेता घोषित कर दिया जाएगा. इस ऐतिहासिक मौके पर बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री…आगे पढ़ें

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

3 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

16 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

44 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

45 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

45 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

52 minutes ago