देश

गुलाबी नगरी हुई भगवामय! नितिन नवीन के स्वागत में जयपुर की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

Nitin Navin Jaipur Roadshow: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पहली बार जयपुर आगमन पर राजधानी में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक पूरे मार्ग को भगवामय बना दिया गया. जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, गाजे-बाजे और मंत्रोच्चार के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया.

विशाल रोड शो में भाजपा युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता दुपहिया वाहनों पर भगवा साफा पहनकर शामिल हुए. पूरे रास्ते जोश और ऊर्जा का माहौल नजर आया. महिला मोर्चा, एसटी-एससी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी कई स्थानों पर अभिनंदन किया.

नितिन नवीन ने राजस्थान के विकास को सराहा

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत को याद करते हुए कहा कि यह उनकी कर्मभूमि है, जहां समर्पित कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बना रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि 4 मई की मतगणना में भाजपा पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी.

पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भगवा लहर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं. उन्होंने कहा कि “पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भगवा लहर है” और डबल इंजन सरकार का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है.

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के एक आह्वान पर पूरी ताकत से जुट जाता है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में “5 साल भाजपा, 5 साल कांग्रेस” का मिथक इस बार टूटेगा.

ये भी पढ़ें- सिक्किम में ‘मोदी मैजिक’! गंगटोक की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, 4,000 करोड़ की सौगातों से चमकेगी राज्य की किस्मत

कार्यक्रम में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने इसे शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया.

-भारत एक्सप्रेस

नतांश पटेल

Crime and political journalist with 5+ years of experience, currently serving as Bureau In-Charge, Rajasthan at Bharat Express News Network. Known for leading editorial teams, delivering high-impact interviews, and driving audience growth through sharp content strategy.

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 minute ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

42 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

49 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

50 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

57 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago