Urdu Conclave 2026

गुलाबी नगरी हुई भगवामय! नितिन नवीन के स्वागत में जयपुर की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

Nitin Navin Jaipur Roadshow: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पहली बार जयपुर आगमन पर राजधानी में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक पूरे मार्ग को भगवामय बना दिया गया.

Nitin Navin Jaipur Roadshow

Nitin Navin Jaipur Roadshow

Nitin Navin Jaipur Roadshow: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पहली बार जयपुर आगमन पर राजधानी में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक पूरे मार्ग को भगवामय बना दिया गया. जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, गाजे-बाजे और मंत्रोच्चार के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया.

विशाल रोड शो में भाजपा युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता दुपहिया वाहनों पर भगवा साफा पहनकर शामिल हुए. पूरे रास्ते जोश और ऊर्जा का माहौल नजर आया. महिला मोर्चा, एसटी-एससी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी कई स्थानों पर अभिनंदन किया.

नितिन नवीन ने राजस्थान के विकास को सराहा

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत को याद करते हुए कहा कि यह उनकी कर्मभूमि है, जहां समर्पित कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बना रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि 4 मई की मतगणना में भाजपा पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी.

पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भगवा लहर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं. उन्होंने कहा कि “पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भगवा लहर है” और डबल इंजन सरकार का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है.

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के एक आह्वान पर पूरी ताकत से जुट जाता है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में “5 साल भाजपा, 5 साल कांग्रेस” का मिथक इस बार टूटेगा.

ये भी पढ़ें- सिक्किम में ‘मोदी मैजिक’! गंगटोक की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, 4,000 करोड़ की सौगातों से चमकेगी राज्य की किस्मत

कार्यक्रम में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने इसे शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read