सीएम नीतीश कुमार. (फाइल फोटो)
Nitish Government: लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आने व शपथ ग्रहण के बाद अब बिहार सरकार एक्शन में नजर आ रही है. बिहार में नीतीश कुमार की कैबिनेट के मंत्रियों को जिलों का प्रभार दिया गया है. सभी जिलों के प्रभारी मंत्री बनाए गए हैं और जिलों के प्रभारी मंत्रियों की सूची भी जारी कर दी गई है.
उपमुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी को पटना जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है, जबकि उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को दो जिलों, मुजफ्फरपुर और भोजपुर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है.
जारी सूची के मुताबिक, मंत्री विजय कुमार चौधरी को पूर्णिया और नालंदा, विजेंद्र प्रसाद यादव को वैशाली, प्रेम कुमार को नवादा, श्रवण कुमार को समस्तीपुर और मधेपुरा, संतोष कुमार सुमन को औरंगाबाद जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है. तो वहीं मंत्री सुमित कुमार सिंह को सारण, रेणु देवी को सीवान, मंगल पांडेय को दरभंगा तथा बेगूसराय, नीरज कुमार सिंह को कटिहार, अशोक चौधरी को सीतामढ़ी तथा जहानाबाद और मंत्री लेसी सिंह को मधुबनी जिले की जिम्मेदारी दी गई है.
मंत्री मदन सहनी को सुपौल जिले का तथा नीतीश मिश्र को अररिया और गया का प्रभारी मंत्री बनाया गया हैं. इसके अलावा नितिन नवीन को बक्सर तथा कैमूर, दिलीप जायसवाल को सहरसा, महेश्वर हजारी को खगड़िया, शीला कुमारी को शेखपुरा तथा लखीसराय और सुनील कुमार को पूर्वी चंपारण जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है. तो वहीं मंत्री जनक राम को पश्चिमी चंपारण, हरि सहनी को अरवल, कृष्ण नंदन पासवान को गोपालगंज, जयंत राज को रोहतास, जमा खान को किशनगंज और शिवहर, रत्नेश सदा को जमुई, केदार प्रसाद गुप्ता को मुंगेर, सुरेंद्र मेहता को बांका और संतोष कुमार सिंह को भागलपुर का प्रभारी मंत्री बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है.
-भारत एक्सप्रेस
Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…
Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…
Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…
Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…
Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…