nitish kumar
नीतीश सरकार ने बिहार के लोगों को एक बड़ी सौगात दी है. नीतीश कुमार की एनडीए सरकार ने राज्य में चलने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत, वृद्धजन, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब 1100 रुपये प्रतिमाह की पेंशन देने की घोषणा की है. अबतक इन योजनाओं के तहत लोगों को हर महीने सिर्फ 400 रुपये मिलता था, लेकिन अब नीतीश सरकार ने इसमें 700 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने फेसबुक अकाउंट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी सूचना दी. जिसमें उन्होंने बताया कि यह बढ़ी हुई पेंशन राशि अगले महीने यानी जुलाई की 10 तारीख को लाभुकों के खाते में भेज दी जाएगी.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस कदम को चुनाव से पहले उनका मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है. जिससे पूरे बिहार के 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लोग लाभान्वित होंगे. इसको लेकर लंबे समय से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं चल रही थी.
अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीएम नीतीश कुमार ने लिखा कि, “मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को अब हर महीने 400 की जगह 1100 रुपये पेंशन मिलेगी. सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी. सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा. इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी.”
बढ़े हुए पेंशन को लेकर नीतीश कुमार ने आगे कहा कि वृद्धजन, समाज का अनमोल हिस्सा हैं. उनका सम्मानजनक जीवन यापन सुनिश्चित कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य करती रहेगी.
वृद्धजन पेंशन योजना के लाभार्थियों की संख्या अब लगभग 50 लाख के करीब पहुंच चुकी है. समाज कल्याण विभाग के अनुसार इस समय यह संख्या 4956103 है. खास बात यह है कि वृद्धजन पेंशन योजना समाज के सभी वर्गों के लिए है. जिस भी व्यक्ति की उम्र 60 साल हो चुकी है. वो इस पेंशन योजना के लिए आवेदन कर सकता है. इस योजना के तहत 80 साल की उम्र तक अभी सिर्फ 500 रुपये प्रतिमाह की राशि मिल रही है.
बिहार सरकार के द्वारा वर्तमान में बिहार राज्य विकलांगता पेंशन योजना के तहत विकलांगजनों को 400 रुपये प्रतिमाह की राशि दी जाती है. इस समय पूरे बिहार में इस योजना के लाभार्थियों की संख्या 9642220 है. जिन्हें अब अगले महीने से 1100 रुपये प्रतिमाह मिलेगें.
बिहार सरकार के द्वारा राज्य में विधवा महिलाओं को सम्मानजनक जीवन यापन के लिए लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत हर महीने 400 रुपये दिये जाते हैं. एक महीने के लिए ये राशि काफी कम थी, जिसको लेकर समय-समय पर इसे बढ़ाने की मांग उठती रहती थी. जिसे अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया गया है. बता दें कि, पूरे बिहार में विधवा महिलाओं की संख्या 863076 है.
– भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हालिया प्रदर्शनों और पाबंदियों के चलते कारोबार और न्यायिक कामकाज पर…
CJP Protest: दिल्ली में CJP प्रदर्शन और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की…
बहराइच जिले के मंझरा गांव में गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने घर के…
Delhi Club Murder: दिल्ली के सराय रोहिल्ला में एक हाई-प्रोफाइल क्लब में मामूली सी बात…
Atal Bihari Vajpayee: आज ही के दिन, 13 अक्टूबर 1999 को भारत रत्न अटल बिहारी…
‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को घेरने के लिए INDIA…