नीतीश कुमार की बिहार को बड़ी सौगात! वृद्धों, दिव्यांगों और विधवाओं को 400 की जगह अब हर महीने मिलेंगे 1100 रुपये
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस कदम को चुनाव से पहले उनका मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है. जिससे पूरे बिहार के 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लोग लाभान्वित होंगे. इसको लेकर लंबे समय से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं चल रही थी.





