Nitish Kumar Rajya Sabha News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के जरिए सक्रिय राजनीति में एक बड़े बदलाव का ऐलान कर दिया है. पिछले दो दशकों के जनसमर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनकी इच्छा बिहार विधानमंडल और संसद के दोनों सदनों का सदस्य बनने की थी, जिसे पूरा करने के लिए वे इस बार राज्यसभा जा रहे हैं. खबर है कि कुछ ही देर में वह नामांकन दाखिल करने वाले हैं. जिसके लिए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम (HAM) संरक्षक जीतन राम मांझी विधानसभा पहुंच चुके हैं. जहां वे राज्यसभा चुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे.
वहीं ट्वीट के जरिए नीतीश कुमार ने विश्वास दिलाया कि पद छोड़ने के बावजूद बिहार के विकास के प्रति उनका संकल्प अटल रहेगा और वे आने वाली नई सरकार को अपना पूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे. उनका यह बयान राज्य की राजनीति में एक युग के अंत और नए नेतृत्व के उदय का आधिकारिक संकेत माना जा रहा है.
नीतीश कुमार केर नामांकन के लिए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम (HAM) संरक्षक जीतन राम मांझी विधानसभा पहुंच चुके हैं. जहां वे राज्यसभा चुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे. बता दें कि एनडीए के घटक दल के रूप में अपनी एकजुटता दिखाते हुए, मांझी इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया का हिस्सा बनकर गठबंधन की मजबूती और उम्मीदवारों के समर्थन में मौजूद रहेंगें.
नीतीश कुमार ने X पर लिखा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है. आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है. इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है.संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं. इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं.
आगे उन्होंने लिखा कि आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा. जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा.
ये भी पढ़ें-नीतीश कुमार के दिल्ली जाने पर कैसे बदलेगा बिहार की सत्ता का समीकरण और किसे मिलेगा कौन-सा रोल?
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पटना में कहा, “चुनाव में जिस तरह से उनकी जीत हुई है, धनतंत्र की, मशीनतंत्र की जीत हुई है. नीतीश कुमार ने कहा है कि वो (राज्यसभा) सदन जाना चाहते हैं. हम शुरुआत से इस बात को कहते रहे हैं कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार को बीजेपी के लोग मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहने देंगे. आज वो बात सच हुई है. जनआकांक्षाएं इस सत्ता परिवर्तन के खिलाफ हैं. जब 2024 में नीतीश कुमार हमें छोड़कर गए थे. उस समय भी हमने यह कहा था कि बीजेपी JDU पार्टी को खत्म कर देगी. बीजेपी ने पूरी तरीके से नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
पीएम मोदी के पुराने स्कूलमेट असगर अली वोरा ने 8 सितंबर को भायंदर की 2,810…
Ganesh Puja Thailand: थाईलैंड के बैंकॉक में गणेश जी की मूर्ति के सामने बोबा टी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत के शांतिपर्व का श्लोक साझा कर एकाग्रता, अनुशासन, वीरता और…
सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने दावा किया कि मक्का की ओर बढ़ रहे…
IMD ने 16 सितंबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत…
16 सितंबर 2026, बुधवार को भाद्रपद शुक्ल पंचमी के साथ स्कंद षष्ठी और बलराम जयंती…