Bharat Express DD Free Dish

नीतीश कुमार के दिल्ली जाने पर कैसे बदलेगा बिहार की सत्ता का समीकरण और किसे मिलेगा कौन-सा रोल?

Bihar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों ने सियासी हलचल तेज कर दी है. अगर वे दिल्ली जाते हैं तो एनडीए को नए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री चुनने होंगे. बीजेपी और जेडीयू की भूमिका पूरी तरह बदल सकती है.

Bihar News: बिहार की राजनीति एक बार फिर बड़े बदलाव की ओर बढ़ रही है. सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलें तेज हो गई है. कहा जा रहा है कि वे आज नामांकन दाखिल कर सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो बिहार में सत्ता का समीकरण पूरी तरह से बदल जाएगा. NDA को नए सीएम का चुनाव करना होगा और सरकार का गठन भी नए सीरे से करना होगा.

बीजेपी अध्यक्ष के साथ सीएम की चर्चा

JDU की ओर से अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन राजनीतिक गलियारों में जोरदार चर्चा है कि नीतीश कुमार बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ राज्यसभा के लिए नामांकन कर सकते हैं. इस संभावना ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है.

अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?

सबसे बड़ा सवाल ये है कि नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के बाद बिहार का अगला सीएम कौन बनेगा? क्या बीजेपी अपना नेता सीएम बनाएगी और JDU को डिप्टीसीएम की जिम्मेदारी मिलेगी या फिर JDU से ही कोई नया चेहरा सामने आएगा? इन सवालों पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं.

हाल ही में मिली थी एनडीए को जीत

पांच महीने पहले ही नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA ने विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की थी. इसी जीत के बाद नीतीश कुमार ने 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली थी. बीजेपी से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था लेकिन अब 6 महीने भी पूरे नहीं हुए की नीतीश कुमार के दिल्ली जाने की चर्चा ने सबको चौंका दिया है.

जेडीयू नेता का बयान

जेडीयू के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा जाने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं. उन्होंने साफ किया कि इस पर अंतिम फैसला खुद सीएम ही लेंगे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत जल्द ही राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं.

सत्ता हस्तांतरण की संभावना

अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जाते है तो सत्ता का हस्तांतरण तय माना जा रहा है. मौजूदा समय में JDU के पास सीएम पद है और बीजेपी के पास दो उपमुख्यमंत्री पद हैं. नीतीश कुमार के दिल्ली जाने पर सीएम की कुर्सी बीजेपी के पास जा सकती है. ऐसे में JDU को उपमुखयमंत्री पद मिल सकता है.

बीजेपी के संभावित चेहरे

बिहार में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने की चर्चा है. संभावित नामों में दिलीप जायसवाल, सम्राट चौधरी और नित्यानंद राय का जिक्र हो रहा है. हालांकि अंतिम फैसला राज्यसभा चुनाव के बाद ही होगा.

निशांत कुमार की एंट्री

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं. कहा जा रहा है कि उन्हें उपमुख्यंत्री की जिम्मेदारी दी जा सकती है. JDU के भीतर कुछ लोग उन्हें सीएम पद का उत्तराधिकारी मान रहे हैं लेकिन फिलहाल उनकी एंट्री डिप्टीसीएम के तौर पर होने की संभावना जताई जा रही है.

नई सरकार का गठन

अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं तो बिहार में नई सरकार का गठन होगा. बीजेपी से मुख्यमंत्री और JDU से दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं. इस तरह सत्ता का संतुलन बदल जाएगा और दोनों दलों की भूमिका भी नई होगी.

ये भी पढ़ें-बिहार की पटकथा: राज्यसभा नामांकन के लिए पटना में अमित शाह

बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. क्या नीतीश कुमार दिल्ली जाएंगे? अगर हां, तो बिहार में सत्ता का चेहरा बदलना तय है. बीजेपी का सीएम बनेगा और JDU को डिप्टीसीएम की जिम्मेदारी मिलेगी. साथ ही निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री भी इस बदलाव का अहम हिस्सा हो सकती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read