Urdu Conclave 2026

‘नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया’, तेजस्वी यादव का बीजेपी पर हमला

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने दावा किया कि जेडीयू अब नहीं बचेगी. उन्होंने कहा कि चुनाव में जो जीत हुई है, वह धनतंत्र और मशीनतंत्र की जीत है.

आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताने के बाद बीजेपी पर तीखा हमला बोला. पटना में प्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी नहीं चाहती कि कोई ओबीसी या अति पिछड़ा समाज का नेता मुख्यमंत्री बने. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने नीतीश कुमार को पूरी तरह हाईजैक कर लिया है.

जेडीयू पर भविष्यवाणी

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने दावा किया कि जेडीयू अब नहीं बचेगी. उन्होंने कहा कि चुनाव में जो जीत हुई है, वह धनतंत्र और मशीनतंत्र की जीत है. तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने पहले भी चेतावनी दी थी कि जेडीयू खत्म हो जाएगी और अब वही बात सच होती दिख रही है. उन्होंने (Tejashwi Yadav) नीतीश कुमार के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा कि बीजेपी अपने सहयोगियों को धीरे-धीरे खत्म कर देती है.

‘बीजेपी ने नीतीश को हाईजैक किया’

तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार खुद कह चुके हैं कि वे राज्यसभा जाना चाहते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने पहले से ही तय कर लिया था कि नीतीश को मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहने दिया जाएगा. तेजस्वी (Tejashwi Yadav) ने कहा कि जनता की आकांक्षाएं इस सत्ता परिवर्तन के खिलाफ हैं और बीजेपी ने जेडीयू को पूरी तरह कमजोर कर दिया है.

‘बिहार में महाराष्ट्र वाला खेल’

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे वहां बीजेपी ने एकनाथ शिंदे को आगे कर शिवसेना को कमजोर किया, वैसे ही बिहार में भी वही खेल खेला जा रहा है. उन्होंने कहा कि जेडीयू के कुछ नेता पहले से ही बीजेपी के साथ मिले हुए हैं और यही पार्टी को खत्म कर देगा.

ये भी पढ़ें-यवतमाल में कुएं में गिरा तेंदुआ, वन विभाग ने तीन घंटे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

निशांत कुमार पर टिप्पणी

नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि उन्हें बहुत पहले राजनीति में आना चाहिए था, लेकिन कुछ लोगों ने ऐसा होने नहीं दिया. उन्होंने कहा कि अब बीजेपी और उसके सहयोगी बिहार को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आरजेडी इसका मुकाबला करेगी और बीजेपी को हराएगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read