लाइफस्टाइल

क्या आप भी घर के अंदर रहते हुए सनस्क्रीन को भूल जाते हैं? संभल जाइए, खिड़की से आती धूप दे रही है आपकी स्किन को धोखा!

Sunscreen Benefits: हम में से ज्यादातर लोग यही मानते हैं कि सनस्क्रीन सिर्फ तब लगानी चाहिए जब चिलचिलाती धूप में बाहर जाना हो. जैसे ही हम घर के अंदर आते हैं, चेहरा धोते हैं और सोचते हैं कि अब हमारी स्किन सुरक्षित है. लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि घर के अंदर रहने के बावजूद चेहरे पर टैनिंग, झाइयां या समय से पहले बारीक रेखाएं (Fine Lines) क्यों दिखने लगती हैं? अगर आप भी इस उलझन में हैं, तो इसका सीधा संबंध आपके घर के अंदर सनस्क्रीन न लगाने की आदत से हो सकता है.

असल में, सूरज की किरणें दो तरह की होती हैं, UVA और UVB. भले ही आपके घर की दीवारें आपको सीधी धूप से बचा रही हों, लेकिन खेल इतना सीधा नहीं है.

कांच के पार भी है खतरा

UVB किरणें, जो स्किन को झुलसाती हैं (सनबर्न), वो तो खिड़की के कांच को पार नहीं कर पातीं. लेकिन असली विलेन हैं UVA किरणें. ये किरणें इतनी जिद्दी होती हैं कि बादलों और खिड़की के शीशों को चीरकर आपके ड्राइंग रूम तक पहुँच जाती हैं. ये त्वचा की गहराई तक जाकर कोलेजन को नुकसान पहुंचाती हैं, जिससे कम उम्र में ही चेहरे पर बुढ़ापा झलकने लगता है. अगर आप खिड़की के पास बैठकर काम करते हैं या धूप वाली बालकनी के पास समय बिताते हैं, तो आपकी स्किन बिना सनस्क्रीन के असुरक्षित है.

सिर्फ सूरज ही नहीं, स्क्रीन भी है जिम्मेदार

आजकल हम अपना आधा दिन स्मार्टफोन, लैपटॉप या टीवी की स्क्रीन के सामने बिताते हैं. इन डिजिटल डिवाइस से निकलने वाली ‘ब्लू लाइट’ (High Energy Visible Light) आपकी त्वचा के लिए किसी दुश्मन से कम नहीं है. लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठने से स्किन में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है, जिससे पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स की समस्या शुरू हो जाती है. घर के अंदर सनस्क्रीन एक ढाल की तरह काम करती है जो इस डिजिटल डैमेज को रोकती है.

ये भी पढ़ें- Happy Holi to You: होली पर फॉलो करें आयुष मंत्रालय के टिप्स, नहीं पड़ेगा ‘रंग में भंग’

घर के लिए कैसी हो आपकी सनस्क्रीन?

घर के अंदर आपको वही भारी या चिपचिपी सनस्क्रीन लगाने की जरूरत नहीं है जो आप समुद्र किनारे (Beach) पर लगाते हैं. घर के लिए चुनते समय इन 3 बातों का ख्याल रखें:

SPF 30 ही काफी है: घर के अंदर रहने के लिए SPF 30 वाली सनस्क्रीन पर्याप्त सुरक्षा देती है.

ब्रॉड स्पेक्ट्रम (Broad Spectrum): हमेशा ऐसी क्रीम चुनें जो UVA और UVB दोनों से बचाए.

हल्का फॉर्मूला: घर में जेल या लोशन बेस्ड सनस्क्रीन इस्तेमाल करें, ताकि त्वचा चिपचिपी न लगे और उसे सांस लेने की जगह मिले.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ओएसडी मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…

12 minutes ago

‘सड़क पर राहुल-प्रियंका, हिरासत में लिए गए अखिलेश!’ चुनाव आयोग के दफ्तर पर विपक्ष का हल्लाबोल

Election Commission Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद से निर्वाचन…

13 minutes ago

पश्चिम बंगाल उपचुनाव में सियासी घमासान, हुमायूं कबीर को पुलिस ने हिरासत में लिया

Rejinagar By-Election: पश्चिम बंगाल के रेजीनगर उपचुनाव के दौरान AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर को पुलिस…

16 minutes ago

‘प्रेस आईडी गले में टांगो…’, जंतर-मंतर हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों के लिए जारी किए नियम

जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…

33 minutes ago

एशियन गेम्स से वर्ल्ड कप तक… फिर क्यों अचानक हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी? भावुक पोस्ट में छलका दर्द

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…

46 minutes ago