बिहार के मुख्यमंत्री और ‘सुशासन बाबू’ के नाम से मशहूर नीतीश कुमार आज 76वें वर्ष में प्रवेश कर गए हैं. उनके जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर देश भर के नेताओं और शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है. इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया के जरिए नीतीश कुमार को न केवल जन्मदिन की बधाई दी, बल्कि बिहार में एनडीए (NDA) सरकार के अब तक के सफर और विकास कार्यों की जमकर सराहना भी की.
गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आधिकारिक हैंडल पर बधाई देते हुए कहा, ‘बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.’
अमित शाह ने आगे कहा कि आपके नेतृत्व में बिहार में NDA प्रदेशवासियों के विकास व प्रगति के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं.
नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर संघर्षों और सादगी से भरा रहा है. 2005 में जब उन्होंने बिहार की बागडोर संभाली थी, तब से लेकर आज तक राज्य ने इंफ्रास्ट्रक्चर, बिजली, शिक्षा और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर जो बदलाव देखे हैं, वे किसी से छिपे नहीं हैं. आज जब मुख्यमंत्री अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं, तो पूरा बिहार उनके प्रति आभार व्यक्त कर रहा है.
बिहार में एनडीए सरकार जिस तरह से ‘सुशासन’ और ‘समावेशी विकास’ के एजेंडे पर काम कर रही है, उसमें नीतीश कुमार का अनुभव और उनकी कार्यशैली सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है.
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर राज्य भर में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. आज पटना से लेकर उनके पैतृक स्थान बख्तियारपुर तक कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है. जहां एक तरफ राज्य भर में रक्तदान शिविर और सेवा कार्य आयोजित हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सरकार की ओर से भी कई जन-कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की गई है.
ये भी पढ़ें: ताकत ही भारत की असली ढाल: पीएम मोदी ने बताया कैसे नाकाम हुई थी पाक की सबसे बड़ी साजिश?
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…
दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) में…
कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…
गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…