Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ताकत ही भारत की असली ढाल: पीएम मोदी ने बताया कैसे नाकाम हुई थी पाक की सबसे बड़ी साजिश?

मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच पीएम मोदी का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ वाला वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. जानें कैसे भारत ने पाकिस्तान के 1000 मिसाइल और ड्रोन हमले को नाकाम किया था.

pm-modi-operation-sindoor-pakistan-missile-attack-fact

इस समय पूरी दुनिया की निगाहें मिडिल-ईस्ट (मध्य-पूर्व) के बिगड़ते हालातों पर टिकी हैं. ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और क्षेत्र में मची हलचल के बीच, सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो गया है. यह वीडियो भारत की उस सैन्य ताकत और तैयारियों की याद दिलाता है, जिसे दुनिया ने साल 2025 में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान देखा था.

क्या था पाकिस्तान की नाकाम साजिश?

जुलाई 2025 में संसद में बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एक ऐसे वाकये का जिक्र किया था जो किसी भी भारतीय को गर्व से भर सकता है. पीएम के अनुसार, 9 मई का वो दिन था जब पाकिस्तान ने भारत को निशाना बनाने की एक बेहद खतरनाक और बड़ी साजिश रची थी. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने एक साथ करीब 1,000 मिसाइलों और ड्रोन्स से भारत पर हमला करने की कोशिश की थी. अगर ये मिसाइलें अपने निशाने पर पहुंचतीं, तो भारत के कई हिस्सों में भारी तबाही मच सकती थी.

लेकिन, पाकिस्तान की यह साजिश भारत की ‘आयरन फिस्ट’ के आगे टिक नहीं पाई. भारत ने अपनी आधुनिक रक्षा तकनीक और मुस्तैदी का परिचय देते हुए, उन सभी 1,000 मिसाइलों और ड्रोन्स को हवा में ही ढेर कर दिया. यह भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और ‘अभेद्य’ सुरक्षा कवच का सबसे बड़ा सबूत था.

झूठ का हुआ ‘पर्दाफाश’

पीएम मोदी ने उस समय पाकिस्तान द्वारा फैलाई गई प्रोपेगेंडा की भी धज्जियां उड़ा दी थीं. पाकिस्तान ने शोर मचाया था कि उन्होंने भारत के आदमपुर एयरबेस को तबाह कर दिया है. उस झूठ को दुनिया के सामने सच साबित करने के लिए पाकिस्तान ने पूरी ताकत झोंक दी थी. प्रधानमंत्री ने बताया, “अगले ही दिन मैं खुद आदमपुर गया और पाकिस्तान के उस झूठ को पूरी तरह बेनकाब कर दिया. तब उन्हें समझ आया कि अब भारत के खिलाफ उनका कोई भी झूठ चलने वाला नहीं है.”

क्यों हो रही है इस वीडियो की चर्चा?

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी इस वीडियो को साझा करते हुए बहुत बड़ी बात कही है. उन्होंने लिखा, “शांति इत्तेफाक से नहीं, बल्कि ताकत और तत्परता से आती है.” आज जब दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में युद्ध की आग भड़क रही है, तब यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि एक सशक्त राष्ट्र के तौर पर भारत अब कितना आगे आ चुका है. भारत का यह डिफेंसिव जवाब हमारी सेना की अद्भुत क्षमता, स्वदेशी तकनीक और किसी भी परिस्थिति में अपने देश की रक्षा करने के हमारे दृढ़ निश्चय का परिणाम है.

ये भी पढ़ें: रेलवे स्टेशन से लेकर हाईवे तक: तमिलनाडु को मिलेगी नई पहचान, पीएम मोदी करेंगे 7000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital