Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) मंगलवार से अपने चुनाव प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत कर रहे हैं. इस अभियान की शुरुआत वे उत्तर बिहार के राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जिले मुजफ्फरपुर से कर रहे हैं. मुख्यमंत्री मंगलवार को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सबसे पहले मीनापुर जा रहे हैं, जहां मीनापुर हाई स्कूल मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करना है. इस सभा में जदयू सहित एनडीए के अन्य घटक दलों के नेता और विधानसभा प्रत्याशी की मौजूदगी भी है.
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे और आगामी चुनाव में एनडीए के प्रत्याशियों के लिए जनता से समर्थन मांगेंगे.
मीनापुर की सभा के बाद मुख्यमंत्री कांटी पहुंचेंगे, जहां वे दूसरी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. कांटी की सभा में भी एनडीए के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे. नीतीश कुमार आज कुल दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. दोनों सभाओं के बाद वे शाम करीब पांच बजे पटना लौट आएंगे.
जेडीयू (JDU) की मुजफ्फरपुर से चुनावी अभियान की शुरुआत को एक रणनीतिक कदम के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि मीनापुर और कांटी उत्तर बिहार की राजनीति में अहम सीटें मानी जाती हैं. इन दोनों सभाओं को पार्टी के प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत माना जा रहा है.
जदयू अब धीरे-धीरे अपना प्रचार अभियान अन्य जिलों तक फैलाएगी. आने वाले दिनों में सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में भी बड़ी चुनावी सभाएं आयोजित की जाएंगी. जेडीयू ने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी, संजय झा और अशोक चौधरी जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं.
इस बीच, 24 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चुनावी मैदान में उतरेंगे. वे सबसे पहले बिहार के जननायक कर्पूरी ठाकुर के गांव जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद समस्तीपुर और बेगूसराय में दो विशाल जनसभाओं को संबोधित कर एनडीए के प्रचार अभियान की अगुवाई करेंगे.
ये भी पढ़ें: Bihar News: अब न गाने, न नारे…30 सालों में क्यों धीरे-धीरे थम गया लोकतंत्र का जश्न
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…
पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…