देश

Bihar Election 2025: मोतिहारी विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर से मर्डर का आरोपी गिरफ्तार

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजद प्रत्याशियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. झारखंड पुलिस के सोमवार को सासाराम से राजद प्रत्याशी की गिरफ्तारी के मामले से पार्टी अभी उभर भी नहीं पाई थी कि मोतिहारी पुलिस ने मोतिहारी विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर से हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि राजन कुमार की हत्या के मामले का आरोपी सुबोध यादव, राजद प्रत्याशी के घर में छिपा बैठा है. इस सूचना के बाद पुलिस ने आज मंगलवार को देवा गुप्ता के घर छापा मारा और राजन हत्याकांड के आरोपी सुबोध यादव को धर दबोचा.

पुलिस आरोपी सुबोध यादव से पूछताछ कर रही है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर इससे पहले भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं. राजद प्रत्याशी के घर से आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसकी भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

उल्लेखनीय है कि 29 जुलाई को ज्ञान बाबू चौक पर भाजपा नेता राजन कुमार की हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड में राजन के भाई ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. मामले की जांच के दौरान पुलिस के समक्ष छह लोगों के नाम सामने आए थे. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

सासाराम के प्रत्याशी को ले गई झारखंड पुलिस

बता दें कि नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को सासाराम विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह को नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. सासाराम जिला मुख्यालय में नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद जैसे ही राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह बाहर निकले, भारी पुलिस बल ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

बताया गया कि सत्येंद्र साह करगहर थाना क्षेत्र के निवासी हैं और उनकी गिरफ्तारी झारखंड के गढ़वा जिले के एक पुराने मामले में हुई है. पुलिस के अनुसार, वर्ष 2004 में गढ़वा में डकैती के एक मामले में गढ़वा न्यायालय ने उनके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था.


ये भी पढ़ें: Bihar News: अब न गाने, न नारे…30 सालों में क्यों धीरे-धीरे थम गया लोकतंत्र का जश्न


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

34 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

3 hours ago