खेल

बेबुनियादी आरोपों से आहत सौरव गांगुली, क्लब प्रमुख के खिलाफ ठोका 50 करोड़ का मानहानि मुकदमा

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व क्रिकेटर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने कोलकाता के ‘अर्जेंटीना फुटबॉल फैन क्लब’ के प्रमुख के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. गांगुली ने आरोप लगाया है कि क्लब के प्रमुख ने उनपर बिना किसी आधार और तथ्य के आपत्तिजनक टिप्पणी की है.

मेरी प्रतिष्ठा और मानसिक शांति को किया प्रभावित

दरअसल, गुरुवार, 18 दिसंबर को सौरव गांगुली ने कोलकाता पुलिस के साइबर सेल को इमेल करते हुए एक शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने अपने ईमेल में क्लब के प्रमुख पर आरोप लगाते हुए कहा कि उस व्यक्ति के बयानों से उनकी  प्रतिष्ठा नुकसान पहुंचा है और उनकी मानसिक शांति को प्रभावित किया है.

पुलिस अधिकारी के अनुसार, शिकायत में कहा गया है कि क्लब के प्रमुख ने बिना किसी तथ्य और आधार के गांगुली पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

पत्रकार से बातचीत में लगाए गंभीर आरोप

बताया जा रहा है कि अर्जेंटीना फुटबॉल फैन क्लब के प्रमुख ने एक पत्रकार से बातचीत के दौरान सौरव गांगुली के खिलाफ ये टिप्पणियां की गई थी.

वहीं, Ganguly ने अपनी शिकायत में ये भी कहा कि उनको लेकर इस तरह के बेबुनियादी बयान और टिप्पणियां उनकी कड़ी मेहनत से कमाई प्रतिष्ठा को पूर्ण रूप से धूमिल कर सकता है.

बता दें कि मामले को पुलिस ने दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच को शुरू कर दिया है.

50 करोड़ का ठोका मुकदमा

Sourav Ganguly की कानूनी टीम ने ये शिकायत कोलकाता के लाल बाजार पुलिस मुख्यालय में दर्ज कराई है. इसके साथ ही, कानुनी टीम ने उत्तम साहा को एक नोटिस  भेजते हुए, अपने बयान को वापस लेने और माफी मांगने को कहा. इस नोटिस पर साहा की तरफ से कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर गांगुली ने उनके ऊपर 50 करोड़ का मानहानि मुकदमा दायर किया है.

ये भी पढ़ें: स्मॉग बना विलेन! 3 बोरी गेहूं बेचकर खरीदा था टिकट, बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हुआ मैच, फूटा फैंस का गुस्सा

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

17 seconds ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

41 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

48 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

49 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

56 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago