देश

नीतीश कुमार आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, शाह, नड्डा सहित एनडीए के बड़े नेता पहुंचे पटना

Nitish Kumar Oath Ceremony: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद एनडीए नई सरकार का गठन करने जा रही है. बुधवार को नीतीश कुमार को एनडीए का नेता चुना गया. वे गुरुवार को गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार रात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित एनडीए के बड़े नेता पटना पहुंचे.

पीएम मोदी-नीतीश कुमार की जोड़ी को मिला आशीर्दवाद

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए को बहुत प्यार दिया है, इसीलिए सरकार बन गई है. नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी को आशीर्वाद दिया है. पूरे देश में उत्साह देखने को मिल रहा है.

उन्होंने कहा कि बिहार में जिस तरह से एनडीए जीती है उससे पता चलता है कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से जनता बहुत खुश है. इसका यह भी संदेश है कि आगे भी आप लोग इसी तरह का काम करते रहें, आप लोग ही बिहार में रहेंगे.

गांधी मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव पटना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार में बहार है, एनडीए सरकार है. बिहार में अपने काम के दम पर फिर से एनडीए सरकार आई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार अलग-अलग राज्यों में सरकार बन रही है. ये बहुत ही खुशी की बात है. मैं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आया हूं.

पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा. इसे लेकर गांधी मैदान में व्यापक तैयारी चल रही है. समारोह में आम से लेकर खास लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए तैयारी की जा रही है.

अधिकारियों से विस्तृत जानकारी

एक दिन पहले नीतीश कुमार ने गांधी मैदान पहुंचकर नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी का जायजा लिया था. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मंच पर अतिथियों के बैठने की व्यवस्था एवं अन्य उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली थी.

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को कुल 202 सीटें मिली हैं. भाजपा ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की. दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) 85 सीटों के साथ है. वहीं, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (आर) ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार सीटों पर जीत मिली है.

ये भी पढ़ें: कर्नाटक की राजनीति में घमासान, डी.के. शिवकुमार का बड़ा बयान- “पद हमेशा के लिए नहीं होता”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

4 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

38 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

1 hour ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 hours ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

2 hours ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

2 hours ago