Bharat Express DD Free Dish

कर्नाटक की राजनीति में घमासान, डी.के. शिवकुमार का बड़ा बयान- “पद हमेशा के लिए नहीं होता”

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि KPCC अध्यक्ष पद पर हमेशा नहीं रह सकते. सीएम पद को लेकर भी सियासी अटकलें तेज हैं.

Karnataka Politics: कर्नाटक की राजनीति इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. सियासी गलियारों में लगातार अटकलें लग रही हैं कि प्रदेश में जल्द ही मुख्यमंत्री बदल सकते हैं और नए सीएम के तौर पर डी.के. शिवकुमार (DK Shivakumar) सामने आ सकते हैं. हालांकि इन खबरों का कई बार खंडन भी हो चुका है. इसी बीच अब कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार (DK Shivakumar) का बयान सामने आया है, जिसने राजनीतिक हलचल और बढ़ा दी है.

डीके का बड़ा बयान

गलुरु में इंदिरा गांधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शिवकुमार (DK Shivakumar) ने कहा,

“मैं (DK Shivakumar) इस पद पर हमेशा नहीं रह सकता. मुझे इस पद पर रहते हुए साढ़े पांच साल हो चुके हैं और मार्च में छह साल पूरे हो जाएंगे. कोई भी पद हमेशा के लिए नहीं होता.”

उनके इस बयान के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि वे जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ सकते हैं.

अब किसी और को मौका

अपने संबोधन में शिवकुमार ने साफ कहा कि अब दूसरे नेताओं को भी मौका मिलना चाहिए. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे कांग्रेस की फ्रंटलाइन लीडरशिप में बने रहेंगे. उन्होंने कहा,

“मैं पहली पंक्ति में ही रहूंगा. मैं रहूं या न रहूं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. मेरी कोशिश है कि अपने कार्यकाल में पार्टी के 100 ऑफिस बनवाऊं.”

अध्यक्ष पद से टला था इस्तीफा

डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) मई 2020 में KPCC अध्यक्ष बने थे. उन्होंने बताया कि मई 2023 में उपमुख्यमंत्री बनने के बाद उनका पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का इरादा था. लेकिन उस समय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने उनसे कुछ और समय तक पद पर बने रहने का आग्रह किया. इसी वजह से उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया था.

सीएम पद को लेकर घमासान

कर्नाटक में पिछले कुछ महीनों से सीएम पद को लेकर घमासान मचा हुआ है. कहा जाता है कि जब कांग्रेस सरकार बनी थी तब तय हुआ था कि सिद्धारमैया 2.5 साल तक मुख्यमंत्री रहेंगे और उसके बाद डी.के. शिवकुमार (DK Shivakumar) को कमान सौंपी जाएगी. अब सरकार अपना आधा कार्यकाल पूरा करने वाली है. इसलिए अटकलें तेज हो गई हैं कि जल्द ही सीएम बदल सकते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read