देश

Sahara Refund: क्या सहारा के अलग-अलग फंड में फंसा है बहुत पैसा? अभी सिर्फ 10 हजार ही मिलेंगे

Sahara Refund: सहारा समूह की चार सहकारी समितियों में फंसे करोड़ों निवेशकों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने हाल ही में रिफंड प्रक्रिया शुरू की है. सहारा इंडिया ग्रुप की कई कंपनियों में करीब 13 करोड़ निवेशकों के 1.12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा फंड फंसे हुए हैं. अब रिफंड पोर्टल शुरू होने के बाद निवेशक यह जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि उन्हें अपना पैसा कब वापस मिलेगा, पैसा मिलेगा तो कितना मिलेगा? सरकार ब्याज सहित पूरा रकम देगी या अभी सिर्फ 10 हजार रुपये देगी?

इन सारे सवालों के जवाब तलाशने से पहले ये जानना जरूरी है कि रिफंड पोर्टल लॉन्च के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा था. केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने निवेशकों को आश्वासन दिया था कि 10,000 रुपये तय सीमा नहीं है जो निवेशकों को वापस कर दी जाएगी. उन्होंने कहा था कि यह एक बड़ी कवायद है जिसमें शुरुआत में 5000 करोड़ रुपये तक का वितरण किया जाएगा. एक बार राशि समाप्त हो जाने पर, सरकार अधिक राशि जारी करने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी. उन्होंने कहा था कि निवेशकों को पूरा पैसा ब्याज सहित लौटा दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: क्या MP के मुख्यमंत्री बनेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया? ‘महाराज’ ने दिया बड़ा बयान

करोड़ों लोगों की गाढ़ी कमाई फंसी

बता दें कि सहारा में किसी ने बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई तो किसी ने अपने बुढ़ापे के लिए गाढ़ी कमाई जमा की थी. देशभर के करोड़ों लोगों ने ज्यादा ब्याज के लालच में सहारा ग्रुप की कंपनियों में पैसा लगाया था. आज हालत ये है कि उन्हें ब्याज तो छोड़िए उनका मूलधन भी वापस नहीं मिल पा रहा है. जिस काम के लिए लोगों ने पैसे जमा किए थे. आज भी फंसे हुए हैं. हालांकि, सरकार की ओर से जारी रिफंड प्रक्रिया से निवेशकों में पैसा मिलने की उम्मीद जगी है. लेकिन मन में सवाल है कि करोड़ों, लाखों के निवेश के बदले अभी सिर्फ 10 हजार रुपये ही मिलेंगे?

शुरुआत में मिलेंगे सिर्फ 10 हजार

सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सहारा के अलग-अलग सोसायटी में फंसे लाखों रुपये के बदले अभी रिफंड पोर्टल के जरिए सिर्फ 10 हजार रुपये ही लौटाई जाएगी. एक बार जब लोगों के अकाउंट में पैसा पहुंच जाएगा तो सरकार एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट जाएगी. फिर जैसे-जैसे केंद्र सरकार को सहारा-सेबी अकाउंट से पैसे मिलते जाएंगे, रिफंड पोर्टल के माध्यम से निवेशकों के पैसे लौटा दिए जाएंगे. सरकार ने दावा किया है कि सहारा रिफंड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के 45 दिनों के भीतर निवेशकों के अकाउंट में पैसे भेज दिए जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

6 minutes ago

Explained: तबाही के मुहाने पर पाकिस्तान! आर्मी चीफ ने चला नया दांव, नक्शा बदलते ही भड़क सकती है गृहयुद्ध की आग

Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…

25 minutes ago

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

55 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

1 hour ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

1 hour ago