Noida International Airport inauguration: उत्तर प्रदेश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में एक और इंटरनेशनल एयरपोर्ट(Jewar International Airport) का नाम जुड़ गया है. दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शनिवार को उद्घाटन किया. इस भव्य समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष, विशेषकर सपा और कांग्रेस की नीतियों पर परोक्ष रूप से तगड़ा निशाना साधा.
सीएम योगी ने गर्व से कहा कि आज जब पूरी दुनिया पेट्रोलियम उत्पादों की आसमान छूती कीमतों और किल्लत से त्राहि-माम कर रही है, तब भारत में पीएम मोदी के नेतृत्व में न केवल आपूर्ति सुचारू है बल्कि दाम भी नियंत्रित हैं. उन्होंने नोएडा एयरपोर्ट को ‘विकसित भारत’ की श्रृंखला की एक ऐसी कड़ी बताया जो उत्तर प्रदेश को ग्लोबल एविएशन के मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाएगी.
मुख्यमंत्री ने ईरान युद्ध के बीच तेल संकट की वैश्विक परिदृश्य से तुलना करते हुए कहा कि भारत के पड़ोसी देशों में पेट्रोल-डीजल का ऐसा अभाव है कि वहां उत्पादन ठप पड़ गया है और जनता को ‘कोटा सिस्टम’ के तहत तेल मिल रहा है. विकसित देश अमेरिका तक में कीमतें बेकाबू हैं लेकिन भारत ने कल ही एक्साइज ड्यूटी कम करने का जो ऐतिहासिक निर्णय लिया है, वह पीएम मोदी की जनहितैषी सोच का प्रमाण है.
आगे योगी ने 25 करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जहां दूसरे देश अपनी कार्य अवधि कम करने को मजबूर हैं, वहीं भारत निर्बाध रूप से विकास की गति बढ़ा रहा है.
अपने भाषण की शुरुआत में सीएम योगी ने राम नवमी के पावन अवसर पर देशभर में व्याप्त उत्साह का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि पर भव्य उत्सव के अगले ही दिन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का अर्पण होना एक शुभ संकेत है.
योगी ने पिछले 11-12 वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने हर सेक्टर में ‘नवाचार’ और ‘नव-सृजन’ की जो नींव रखी थी, आज उसके फल दिखने लगे हैं. जेवर एयरपोर्ट (Jewar International Airport) केवल एक हवाई अड्डा नहीं है, बल्कि यह यूपी की अर्थव्यवस्था को गति देने वाला एक पावर-हाउस साबित होगा, जो लाखों युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोलेगा.
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने जनता से कराया जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, कहा- ‘ये आपकी अमानत है’
मुख्यमंत्री के भाषण का एक बड़ा हिस्सा विपक्ष की उन नीतियों की आलोचना पर केंद्रित रहा, जिन्होंने सालों तक विकास को ठप रखा. उन्होंने संकेत दिया कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय जहाँ अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का बोलबाला था, वहीं आज बीजेपी के शासन में बुनियादी ढांचे (Infrastructure) का जाल बिछाया जा रहा है.
नोएडा और ग्रेटर नोएडा का यह क्षेत्र जो कभी उपेक्षा का शिकार था, अब विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी का केंद्र बन चुका है. सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि विपक्षी दलों ने केवल तुष्टीकरण और पैनिक फैलाने की राजनीति की, जबकि मोदी सरकार ने वैश्विक संकटों के बावजूद भारतीय नागरिकों की जेब और जरूरतों का ख्याल रखा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…
भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…
PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी के 25 अक्टूबर के काशी दौरे के तहत वाराणसी…
Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…
Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…
Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…