पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और घायल छात्रा स्वीटी
Noida Accident: देश की राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में 31 दिसंबर की देर शाम एक कार ने सर्विस रोड से घर जा रहे तीन स्टूडेंट को जोरदार टक्कर मारी दी थी, जिसमें तीनों घायल हो गए. इनमें से बीटेक की छात्रा की हालत ज्यादा गंभीर थी, जिसको देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया. अब वो कोमा में चली गई है. इलाज में उसकी मदद के लिए पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर के सभी पुलिसकर्मी एक दिन का वेतन देंगे. ये राशि करीब 10 लाख रुपये है.
बीते 31 दिसंबर की देर शाम लगभग 9 बजे जीएनआईओटी कॉलेज की बीटेक फाइनल ईयर की छात्रा बिहार के पटना निवासी स्वीटी, जीएनआईओटी कॉलेज की थर्ड ईयर की छात्रा अरुणाचल प्रदेश निवासी हरसोनी डोडा और शारदा यूनिवर्सिटी का छात्र मणिपुर निवासी अजनबा सेक्टर अल्फा 2 बस स्टैंड से सर्विस रोड पर सेक्टर डेल्टा के लिए जा रहे थे. तभी तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी. तीनों स्टूडेंट घायल होकर वहीं गिर गए. कार सवार मौके से फरार हो गया.
एक्सीडेंट के बाद राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल तीनों स्टूडेंट को नजदीकी कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर बिहार की रहने वाली स्वीटी की स्थिति नाजुक बनी हुई है. इलाज के दौरान स्वीटी कोमा में चली गई है. वहीं उसके दो अन्य साथी की स्थिति सामान्य है.
डीसीपी ग्रेटर नोएडा अभिषेक वर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में घायल हुई स्वीटी कुमारी के इलाज के लिए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर सभी पुलिसकर्मी 1 दिन का वेतन देंगे. सभी पुलिसकर्मियों के 1 दिन का वेतन लगभग दस लाख रुपए होगा. यह दस लाख रुपये स्वीटी कुमारी के इलाज के लिए दिए जाएंगे.
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में कार सवार युवकों ने 3 छात्राओं को मारी टक्कर, एक कोमा में
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से स्वीटी की गंभीर हालत और इलाज में लग रहे रुपए को लेकर सोशल मीडिया मुहीम चल रहा था. जिसके बाद नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह की अगुवायी में नोएडा पुलिस ने आर्थिक मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है.
-भारत एक्सप्रेस
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…
दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…