देश

Delhi Mayor Polls: मेयर चुनाव के दौरान जबरदस्त हंगामा, AAP-BJP के पार्षद भिड़े, कुर्सियां भी चलीं, MCD सदन स्थगित

Delhi Mayor Polls: एमसीडी इलेक्शन (MCD Elections) के बाद शुक्रवार को मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव दिल्ली के सिविक सेंटर में हो रहा है. इसको लेकर गहमा-गहमी बढ़ी हुई है. मेयर के चुनाव को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. वहीं निर्वाचित और मनोनीत सदस्यों के शपथ लेने को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा में भिड़ंत हो गई. आप और बीजेपी के पार्षद सिविक सेंटर स्टेट एमसीडी सदन पहुंचे थे. जैसे ही उपराज्यपाल द्वारा घोषित पीठासीन अधिकारी बीजेपी की सत्य शर्मा ने शपथ ग्रहण किया और उसके बाद एलजी द्वारा मनोनीत 10 पार्षदों के शपथ ग्रहण का सिलसिला शुरू हुआ, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे.

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना था कि पहले चुने हुए पार्षदों का शपथ ग्रहण होना चाहिए. इसके बाद बीजेपी के पार्षदों की ओर से भी नारे लगने लगे. देखते ही देखते नारेबाजी और हंगामा मारपीट में बदल गई. धक्का-मुक्की और मारपीट के बाद कुर्सियां तल चलीं. इस हंगामे के कारण सदन में वोटिंग शुरू नहीं हो सकी है. दूसरी तरफ, मार्शल और सुरक्षा अधिकारी सदन में मौजूद पार्षदों को एक-दूसरे से बचाने में जुट गए. आम आदमी पार्टी का आरोप है कि पहले कभी भी ऐसा नहीं हुआ. सबसे पहले मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई गई है. इसी बात को लेकर आज मेयर चुनाव से पहले आप और बीजेपी पार्षद एमसीडी सदन में भिड़ गए.

BJP सांसद मीनाक्षी लेखी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, “ये (AAP) अराजक लोग हैं और इनका काम अराजकता फैलाना है. जब संख्या इनके पास है तो इनको डर किस बात का है. ये जो दबंगई है. ये इनके सांसदों द्वारा राज्यसभा में भी देखने को मिलती है और यहां पर भी यही हो रहा है.”

ये भी पढ़ें: Faridabad: मेडिकल शॉप पर ORS लेते समय अचानक लड़के को आया हार्ट अटैक, चंद मिनटों में हुई मौत, Video Viral

हंगामे के चलते MCD सदन स्थगित

पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा का कहना था, “मैंने सदन की कार्रवाई सुचारू रूप से चलाने के लिए कई बार अपील की लेकिन हंगामा जारी है. अगर वो शांति से बैठते हैं तो हम शपथ दिलाने के लिए तैयार हैं. अगर ये लोग शांति से नहीं बैठेंगे तो हम अगली तारीख का इंतजार करेंगे.” AAP और भाजपा पार्षदों के बीच हंगामे के चलते MCD सदन स्थगित कर दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

6 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

23 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

39 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

53 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago