मनोरंजन

पत्रकारिता के बाद मॉडलिंग… फिर इस तरह श्रीलंकाई ब्यूटी Jacqueline Fernandez की हुई बॉलीवुड में एंट्री

Jacqueline Fernandez Journey:  श्रीलंका की मशहूर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस बॉलीवुड की एक जानी -मानी अभिनेत्री बन चुकी हैं. श्रीलंका से लेकर बॉलीवुड तक का सफर एक्ट्रेस के ळिए बेहद शानदार रहा है. बता दें कि जैकलीन ने बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन फिल्मों में काम किया, जिसमें उनकी एक्टिंग को बेहद पसंद किया गया है. साल 2006 में जैकलीन ने मिस श्रीलंका यूनिवर्स का ख़िताब जीता था. तभी से ही लोग जैकलीन की खूबसूरती के दीवाने थे. भले ही जैकलीन आज मशहूर अभिनेत्री हो गई हों, लेकिन एक समय में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था.

ये भी पढ़ें-Rishabh Pant से मिलने हॉस्पिटल पहुंचीं Urvashi Rautela! यूजर्स करने लगे ट्रोल, बोले- फेम कमाने का ये क्या तरीका है

जैकलीन फिल्मों में आने से पहले एक पत्रकार थीं

दरअसल जैकलीन बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं और इस बारे में वे कई इंटरव्यूज में बता भी चुकी हैं. फिल्मों में रूचि होने के कारण जैकलीन ने जॉन स्कूल ऑफ एक्टिंग में एडमिशन लिया. बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि फिल्मों में आने से पहले जैकलीन एक जर्नलिस्ट भी रह चुकी हैं. पत्रकारिता में अच्छा-खासा नाम कमाने के बाद जैकलीन ने मॉडलिंग की शुरुआत की. कहते हैं कि मॉडलिंग के सिलसिले में ही वे इंडिया आई थीं, जब उन्होंने 2009 की फिल्म ‘अलादीन’ के लिए ऑडिशन दिया. सुजॉय घोष की फैंटसी ड्रामा में एक्ट्रेस को मौका मिल गया और इस तरह से उनकी एंट्री बॉलीवुड में हुई.

ये भी पढ़ें-90 फीसदी बॉलीवुड नहीं लेता ड्रग्स, बायकॉट टैग हटना जरूरी- सीएम योगी से बोले सुनील शेट्टी

‘सर्कस’ है अपकमिंग फिल्म

इस फिल्म में जैकलीन को अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज और रितेश देशमुख जैसे कमाल के एक्टर के साथ काम करने का मौका मिला. हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता तो नहीं मिली, लेकिन दर्शकों ने जैकलीन पर जमकर प्यार लुटाया. इसके बाद जैकलीन फर्नांडिस ‘मर्डर 2’. ‘हाउसफुल 2’, ‘रेस 3’ जैसी हिट फिल्मों में नजर आईं. इतना ही नहीं, 2014 की फिल्म ‘किक’ में भी उनके काम को पसंद किया गया था. जल्द ही अभिनेत्री रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ में पूजा हेगड़े और रणवीर सिंह के साथ दिखाई देने वाली हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

19 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

24 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

39 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago