Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Noida Accident: एक्सीडेंट में घायल स्टूडेंट स्वीटी की मदद के लिए आगे आई पुलिस, एक दिन का वेतन देंगे पुलिसकर्मी

डीसीपी ग्रेटर नोएडा अभिषेक वर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में घायल हुई स्वीटी कुमारी के इलाज के लिए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर सभी पुलिसकर्मी 1 दिन का वेतन देंगे.

Noida Accident

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और घायल छात्रा स्वीटी

Edited by Nitish Pandey

Noida Accident: देश की राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में 31 दिसंबर की देर शाम एक कार ने सर्विस रोड से घर जा रहे तीन स्टूडेंट को जोरदार टक्कर मारी दी थी, जिसमें तीनों घायल हो गए. इनमें से बीटेक की छात्रा की हालत ज्यादा गंभीर थी, जिसको देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया. अब वो कोमा में चली गई है. इलाज में उसकी मदद के लिए पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर के सभी पुलिसकर्मी एक दिन का वेतन देंगे. ये राशि करीब 10 लाख रुपये है.

बीते 31 दिसंबर की देर शाम लगभग 9 बजे जीएनआईओटी कॉलेज की बीटेक फाइनल ईयर की छात्रा बिहार के पटना निवासी स्वीटी, जीएनआईओटी कॉलेज की थर्ड ईयर की छात्रा अरुणाचल प्रदेश निवासी हरसोनी डोडा और शारदा यूनिवर्सिटी का छात्र मणिपुर निवासी अजनबा सेक्टर अल्फा 2 बस स्टैंड से सर्विस रोड पर सेक्टर डेल्टा के लिए जा रहे थे. तभी तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी. तीनों स्टूडेंट घायल होकर वहीं गिर गए. कार सवार मौके से फरार हो गया.

कोमा में चली गई है स्वीटी

एक्सीडेंट के बाद राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल तीनों स्टूडेंट को नजदीकी कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर बिहार की रहने वाली स्वीटी की स्थिति नाजुक बनी हुई है. इलाज के दौरान स्वीटी कोमा में चली गई है. वहीं उसके दो अन्य साथी की स्थिति सामान्य है.

एक दिन का वेतन देगी नोएडा पुलिस

डीसीपी ग्रेटर नोएडा अभिषेक वर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में घायल हुई स्वीटी कुमारी के इलाज के लिए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर सभी पुलिसकर्मी 1 दिन का वेतन देंगे. सभी पुलिसकर्मियों के 1 दिन का वेतन लगभग दस लाख रुपए होगा. यह दस लाख रुपये स्वीटी कुमारी के इलाज के लिए दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में कार सवार युवकों ने 3 छात्राओं को मारी टक्कर, एक कोमा में

छात्रा की मदद के लिए आगे आईं पुलिस कमिश्नर

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से स्वीटी की गंभीर हालत और इलाज में लग रहे रुपए को लेकर सोशल मीडिया मुहीम चल रहा था. जिसके बाद नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह की अगुवायी में नोएडा पुलिस ने आर्थिक मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital