देश

उत्तर भारत में मौसम का बड़ा पलटवार! UP-दिल्ली से हिमाचल तक बारिश, कोहरा और बर्फबारी

Today Weather Update: फरवरी की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर घाटी तक मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है. कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है तो कहीं घना कोहरा और पहाड़ों में बर्फबारी से ठंड का असर और तेज हो गया है.

दिल्ली-NCR: बारिश के साथ येलो अलर्ट

राजधानी दिल्ली और NCR में भी मौसम ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है. हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है. सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा, जिससे सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है. हालांकि बारिश के कारण हवा की गुणवत्ता में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है.

UP: बारिश और ठंडी हवाएं

उत्तर प्रदेश में 1 फरवरी से मौसम पूरी तरह सक्रिय हो गया है. पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, झांसी, ललितपुर और महोबा जैसे इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं. 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड और ज्यादा चुभेगी.

पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई इलाकों जैसे महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और श्रावस्ती में ‘कोल्ड डे’ जैसे हालात बने रहने की संभावना है. यहां दिन में भी ठंड से राहत नहीं मिलेगी.

मध्य प्रदेश: आंधी, बारिश और ओलों का अलर्ट

मध्य प्रदेश में भी मौसम ने रुख बदल लिया है. ग्वालियर-चंबल संभाग और बुंदेलखंड के कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर और नीमच में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. श्योपुर और मुरैना में ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है. भोपाल, इंदौर, उज्जैन और सागर जैसे शहरों में बादल छाए रहेंगे, जबकि सुबह के समय कोहरे से दृश्यता प्रभावित हो सकती है.

हिमाचल: शिमला-कुफरी में बर्फबारी के आसार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मौसम पूरी तरह बदल गया है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से शिमला, कुफरी और मनाली जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है.
तेज हवाएं 40 से 60 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं, जिससे ठंड और बढ़ेगी. तापमान में 4 से 8 डिग्री तक गिरावट आने के आसार हैं. प्रशासन ने पर्यटकों को गैर-जरूरी यात्रा टालने की सलाह दी है.

कश्मीर घाटी: ठंड से राहत, फिर बारिश-बर्फबारी

कश्मीर घाटी में ‘चिल्ले खुर्द’ की शुरुआत के साथ तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. श्रीनगर, पहलगाम, गुलमर्ग और काजीगुंड में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंचा है.
हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते 1 और 2 फरवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है. इसके बाद 3 से 6 फरवरी तक मौसम आंशिक रूप से साफ रह सकता है.

आगे क्या कहता है मौसम विभाग?

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 2-3 दिनों तक उत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और कोहरा बना रह सकता है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से ठंड का एक और दौर देखने को मिल सकता है. लोगों को सलाह दी गई है कि मौसम अपडेट पर नजर रखें, अनावश्यक यात्रा से बचें और ठंड से बचाव के पूरे इंतजाम करें.

ये भी पढ़ें: बजट से पहले बदल गई 6 चीजें, आपकी जिंदगी पर होगा तगड़ा असर

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

4 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

5 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

5 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

6 hours ago