देश

मौसम के तीन रंग: कहीं धूप, कहीं कोहरा तो कहीं बर्फबारी का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Today Weather: उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों में मौसम एक साथ कई रंग दिखा रहा है, कहीं हल्की गर्माहट, कहीं घना कोहरा, तो कहीं बारिश और बर्फबारी की चेतावनी. दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, बिहार और हिमाचल प्रदेश तक मौसम अब पूरी तरह ट्रांजिशन मोड में आ चुका है.

दिल्ली-NCR: दिन में धूप, सुबह-शाम हल्की सर्दी

दिल्ली और आसपास के इलाकों में सर्दी अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. 10 फरवरी को राजधानी में सुबह हल्की धुंध दिख सकती है, लेकिन दिन चढ़ते ही आसमान साफ हो जाएगा और तेज धूप खिलने लगेगी. अधिकतम तापमान 25–26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 10–11 डिग्री के आसपास बना रहेगा. नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद में भी यही हाल रहेगा—दोपहर में हल्की गर्मी, शाम होते ही ठंडक. हालांकि वायु गुणवत्ता अब भी चिंता का विषय बनी हुई है, इसलिए सुबह-शाम बाहर निकलते समय सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है.

गुरुग्राम और हरियाणा

गुरुग्राम में 10 फरवरी को मौसम थोड़ा बदला-बदला रहेगा. आंशिक बादल छाए रहेंगे और पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की बूंदाबांदी या गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. हरियाणा के कई जिलों में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. तेज हवाओं के कारण तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है और सुबह-शाम कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है.

UP: धूप के साथ कोहरे की चुनौती

उत्तर प्रदेश में मौसम दो चेहरे दिखा रहा है. दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ रहा है, लेकिन सुबह के समय कई जिलों में घना कोहरा जनजीवन को प्रभावित कर रहा है. नोएडा, लखनऊ और प्रयागराज में दिन सुहावना रहेगा, लेकिन सुबह धुंध और ठंडी हवा महसूस की जाएगी. गोरखपुर, कुशीनगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, आजमगढ़, मऊ और बलिया जैसे इलाकों में कोहरे के कारण दृश्यता कम रह सकती है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पछुआ हवाओं के तेज होने से आने वाले दिनों में कोहरा धीरे-धीरे कम होगा.

राजस्थान: ठंड बरकरार, बादलों से हल्की राहत

राजस्थान में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है. दिन में हल्की गर्माहट महसूस हो रही है, लेकिन रात और सुबह की ठंड अब भी चुभ रही है. फतेहपुर, पाली जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान काफी नीचे दर्ज किया गया है. आने वाले दिनों में एक कमजोर परिसंचरण तंत्र के कारण बादल छा सकते हैं, जिससे रात की ठंड में थोड़ी नरमी आ सकती है.

बिहार: एक ओर कोहरा, तो दूसरी ओर धूप

बिहार के उत्तर जिलों सुपौल, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी और सीमांचल के क्षेत्रों में घना कोहरा बड़ी परेशानी बना हुआ है. कई जगहों पर दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है. वहीं पटना और दक्षिण बिहार में कोहरे का असर हल्का है और दिन में तेज धूप से मौसम सुहावना हो रहा है.

हिमाचल: ऊंचाई पर बर्फबारी का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मैदानी इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत साफ है, लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर से बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है. लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू के ऊपरी इलाकों में तापमान माइनस में बना हुआ है. आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र ने फिर दिया महायुति को आशीर्वाद! गृह मंत्री अमित शाह ने जताया आभार, कार्यकर्ताओं को दी बधाई

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

22 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

54 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

2 hours ago