BCCI Central Contract List 2025-26: बीसीसीआई ने 2025-26 सत्र के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है. इस बार बोर्ड ने न सिर्फ खिलाड़ियों की कैटेगरी में बदलाव किया है, बल्कि ग्रेड सिस्टम को भी नया रूप दिया है. सबसे बड़ा बदलाव यह है कि ए+ ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है और अब ग्रेड A ही सबसे ऊंची कैटेगरी बन गई है. यह नया कॉन्ट्रैक्ट 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा.
मेंस टीम की बात करें तो इस बार सिर्फ तीन खिलाड़ियों को ग्रेड A में जगह दी गई है. इनमें भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल के अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा शामिल हैं. बीसीसीआई ने इन तीनों खिलाड़ियों को एलीट कैटेगरी में रखकर उन पर अपना भरोसा जताया है.
वहीं, अनुभवी खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली का इस बार डिमोशन हुआ है. दोनों दिग्गजों को ग्रेड B में रखा गया है, जिसे लेकर क्रिकेट जगत में चर्चा तेज हो गई है. ग्रेड B में रोहित और विराट के अलावा सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर और वॉशिंगटन सुंदर जैसे बड़े नाम शामिल हैं.
ग्रेड C में अपेक्षाकृत युवा और उभरते खिलाड़ियों को जगह दी गई है. इस सूची में अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, वरुण चक्रवर्ती, ऋतुराज गायकवाड़ और साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें भविष्य की टीम का मजबूत आधार माना जा रहा है.
महिला क्रिकेट की बात करें तो बीसीसीआई ने कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स को ग्रेड A में रखा है. इन तीनों खिलाड़ियों ने बीते कुछ वर्षों में भारतीय महिला टीम की रीढ़ के रूप में अहम भूमिका निभाई है.
ग्रेड B में दीप्ति शर्मा, रेणुका ठाकुर, शैफाली वर्मा और ऋचा घोष जैसी खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि ग्रेड C में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. महिला टीम के लिए कुल 21 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है.
पहले ए+ ग्रेड के खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपये, ए ग्रेड को 5 करोड़, बी ग्रेड को 3 करोड़ और सी ग्रेड को 1 करोड़ रुपये मिलते थे. हालांकि ए+ ग्रेड हटाए जाने के बाद बीसीसीआई ने नए सैलरी स्ट्रक्चर को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…
नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…
दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…
Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…
France Violence: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि फ्रांस में जो कुछ हो रहा है,…
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…