देश

पूर्वोत्तर भारत की परिधि नहीं, बल्कि देश की ग्रोथ स्टोरी का धड़कता दिल है : पीएमओ

India’s Growth Story: प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से शनिवार को कहा गया कि पूर्वोत्तर भारत की परिधि नहीं, नहीं बल्कि देश की ग्रोथ स्टोरी का धड़कता दिल है.

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि नए हवाई अड्डों से लेकर सशक्त स्वयं सहायता समूहों तक और कनेक्टिविटी से लेकर क्रिएटिविटी तक, अरुणाचल प्रदेश विकसित भारत की भावना को दर्शाता है.

पीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा लिखा गया एक आर्टिकल साझा किया. केंद्रीय मंत्री सिंधिया के इस पोस्ट में उन्होंने देश की ग्रोथ स्टोरी में अरुणाचल प्रदेश के बढ़ते महत्व को रेखांकित किया.

पीएमओ ने एक्स पर पोस्ट किया, “नए हवाई अड्डों से लेकर सशक्त स्वयं सहायता समूहों तक, कनेक्टिविटी से लेकर क्रिएटीविटी तक, अरुणाचल प्रदेश विकसित भारत की भावना को दर्शाता है. केंद्रीय मंत्री सिंधिया का यह आर्टिकल अवश्य पढ़ें.”

केंद्रीय मंत्री सिंधिया अपने आर्टिकल को एक्स पर शेयर कर लिखते हैं कि हमारी ‘अष्टलक्ष्मी’ अब कोई दूर की सीमा नहीं, बल्कि भारत की प्रगति का एक जीवंत केंद्र है.

उन्होंंने बताया कि उनके लिखे आर्टिकल में उन्होंने अरुणाचल प्रदेश की जीरो घाटी की अपनी विस्मयकारी यात्रा का जिक्र किया है. उनके लिए यह यात्रा खास रही क्योंकि उन्होंने राज्य की सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने के साथ उसके तेजी से बदलते रूप को देखा.

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने राज्य की बदलती तस्वीर का श्रेय पीएम मोदी को दिया.

अपने आर्टिकल में वे लिखते हैं कि जब भी मैं पूर्वोत्तर में कदम रखता हूं, मुझे नई ऊर्जा का एहसास होता है”.

उन्होंने लिखा, “कई लोग इसे भारत की परिधि कहते हैं, लेकिन यह तो वह दिल है, जो अनेक रंगों, ध्वनियों और बनावटों में धड़कता है. मोतियों की एक माला, जो अनगिनत समुदायों, संस्कृतियों और जीवन-शैली से जुड़ी है और प्रकृति की शाश्वत लय में सहजता से गुंथी हुई है. कोई आश्चर्य नहीं कि हमारे प्रधानमंत्री इसे अष्टलक्ष्मी कहते हैं.”

जीरो घाटी विश्व प्रसिद्ध जीरो म्यूजिक फेस्टिवल के लिए प्रसिद्ध है. इसे दुनिया के शीर्ष संगीत समारोहों में गिना जाता है.

केंद्रीय मंत्री ने लिखा, “स्थानीय कारीगरों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया और डिजिटल इंडिया तथा जनधन-आधार-मोबाइल की त्रिमूर्ति की बदौलत, कैशलेस पेमेंट आसान हो गया.”

इसे भी पढ़ें-‘भूरा बाल…’ बयान से मचा बवाल! तेजस्वी यादव की नाराज़गी का शिकार हुए अशोक महतो! घंटो दरवाजे पर करते रहे इंतजार, नहीं मिले तेजस्वी

Also Follow Bharat Express on Youtube

आईएएनएस

Recent Posts

मनीला में क्वाड शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी ने क्वाड को बताया भारत की भरोसेमंद साझेदारी

मनीला में आयोजित क्वाड लीडर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वाड को भारत की…

33 minutes ago

न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, राउत-वागले को नया हलफनामा दाखिल करने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में संजय राउत और निखिल वागले के हलफनामे से असंतुष्टि…

57 minutes ago

SIR और CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर इंडिया ब्लॉक की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के फैसलों को लेकर इंडिया ब्लॉक की याचिका…

1 hour ago

‘आप इस कुर्सी के लायक नहीं…’ CJI सूर्यकांत से बदसलूकी करने वाले वकील प्रवीण सिंघल पर दर्ज हुआ आपराधिक अवमानना का मुकदमा

सुनवाई के दौरान सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले वकील प्रवीण…

1 hour ago

पुणे में बाबा कल्याणी के साथ अमित शाह ने देखा स्वदेशी इंजीनियरिंग का दम, सुरक्षा बलों को मिलेगी नई ताकत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुणे स्थित भारत फोर्ज प्लांट का दौरा कर कंपनी…

2 hours ago