देश

PM मोदी ने शुरू की ‘धन-धान्य योजना’, किसानों के लिए बड़ा तोहफा

Dhan Dhanya Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम धन-धान्य कृषि योजना और कई अन्य योजनाओं का उद्घाटन किया. किसानों, खेतिहर मजदूरों और महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने में सक्षम बनाने के लिए, सहकारिता विभाग ने बीदर जिले की 190 प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (पीकेपीएस) में लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की.

सहकारी समितियों की उप-पंजीयक, मंजुला एस ने आईएएनएस से खास बातचीत के दौरान कहा, “हमारे पीकेपीएस में 190 इकाइयां हैं, जहां आज से प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना कार्यक्रम शुरू हो रहा है. पूरा बोर्ड, निदेशक और किसान इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं और इस योजना के 24 हजार करोड़ रुपए की पहल के मुख्य उद्देश्य पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.

पीकेपीएस नागूर किसान संघ के सदस्‍य नरसप्पा ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के उद्घाटन का सीधा प्रसारण देखा और मुझे बहुत खुशी हुई. सहकारी समितियों की उप-पंजीयक मंजुला एस ने भी हमारे साथ कार्यक्रम देखा और इसके बारे में विस्तार से बताया. हमें विश्वास है कि हम सभी को इस योजना का लाभ मिलेगा. मैं इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था के लिए विभाग को धन्यवाद देता हूं.

प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समिति मन्नाल्ली के अध्यक्ष सूर्यकांत वाग्दले ने बताया, “आज प्रधानमंत्री मोदी ने ‘प्रधानमंत्री धन धान्य योजना’ का उद्घाटन किया. हमने अपने पीकेपीएस क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों के किसानों के लिए इस उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने की व्यवस्था की. बड़ी संख्या में किसानों ने इसे देखा. जो किसान इसमें शामिल नहीं हो पाए, उन्हें हम बाद में इस योजना के बारे में विस्तार से बताएंगे और जानकारी देंगे.”

एक किसान ने बताया कि प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समिति मनल्‍ली के क्षेत्र में सभी किसानों ने पीएम मोदी के लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए योजना से होने वाले फायदे के बारे में जाना. इस योजना को शुरू करने के लिए पीएम का बहुत आभार.

यह भी पढ़िए: प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री के रूप में 15 साल पूरे करने पर चंद्रबाबू नायडू को दी बधाई

Also Follow Bharat Express on Youtube

आईएएनएस

Recent Posts

अब एक क्लिक पर मिलेगा PF का पैसा…! EPFO ने बैंकों के साथ शुरू की UPI से विड्रॉल की टेस्टिंग

EPFO जल्द UPI के जरिए सीधे EPF बैलेंस से पैसे निकालने की सुविधा शुरू कर…

38 minutes ago

नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, गोवा में आया अटैक, तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले स्टार का निधन

Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…

50 minutes ago

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

2 hours ago