देश

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री के रूप में 15 साल पूरे करने पर चंद्रबाबू नायडू को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेता एन चंद्रबाबू नायडू को फोन किया और उन्हें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में 15 साल पूरे करने की बधाई दी. साथ ही पीएम मोदी ने उनके दृष्टिकोण की सराहना की.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि उन्होंने चंद्रबाबू नायडू गारू से बात की और उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में 15 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी. उनका भविष्यदर्शी दृष्टिकोण और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता उनके पूरे राजनीतिक जीवन में निरंतर बनी रही है.

उन्होंने कहा कि मैंने चंद्रबाबू गारू के साथ कई मौकों पर मिलकर काम किया है, 2000 के दशक की शुरुआत में जब हम दोनों मुख्यमंत्री थे, तब से. आंध्र प्रदेश के कल्याण के लिए उनके समर्पण और समर्पण के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं.

इससे पहले पीएम मोदी ने शनिवार को रिमोट का बटन दबाकर 42 हजार करोड़ रुपए से अधिक की कृषि परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उन्होंने 24,000 करोड़ रुपए के परिव्यय वाली प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य 100 आकांक्षी जिलों में कृषि उत्पादन, सिंचाई, क्रेडिट, क्रॉप डायवर्सिफिकेशन और पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट में सुधार है.

‘दलहन आत्मनिर्भता मिशन’ किया गया लॉन्च

इसके अलावा, 11,440 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ ‘दलहन आत्मनिर्भता मिशन’ को लॉन्च किया गया. इसका उद्देश्य दलहन उत्पादकता के स्तर में सुधार, दलहन की खेती के रकबे का विस्तार, सप्लाई चेन को मजबूत करना और नुकसान को कम करना सुनिश्चित करना है. उन्होंने प्रधानमंत्री कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में 5,450 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की परियोजनाओं का उद्घाटन किया. साथ ही, लगभग 815 करोड़ रुपए की अतिरिक्त परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी गई.

पीएम मोदी ने कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान कहा कि आज देश का मिजाज कुछ इस तरह बन गया है कि हम कुछ उपलब्धियों से ही संतुष्ट नहीं हो सकते हैं. उन्होंने कहा, “हमें विकसित बनने के लिए हर क्षेत्र में लगातार बेहतर करना होगा. सुधार करना ही होगा. इसी सोच का प्रमाण पीएम धन-धान्य कृषि योजना है. इस योजना की प्रेरणा आकांक्षी जिला योजना की सफलता बनी है.”


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने 42 हजार करोड़ रुपए से अधिक की कृषि परियोजनाओं का किया उद्घाटन


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अमित शाह के यूपी दौरे से चुनावी तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, आरपी सिंह ने जताया भाजपा की वापसी का भरोसा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

3 minutes ago

कमाई में जोरदार उछाल! अदाणी पोर्ट्स का नेट प्रॉफिट बढ़ा, CEO अश्विनी गुप्ता ने गिनाए तरक्की के नए रास्ते

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की…

11 minutes ago

ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट के लिए अब मेडिकल टेस्ट जरूरी? सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई की बड़ी बातें

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों, नए कानूनी संशोधनों, मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता और…

27 minutes ago

2027 की डिजिटल जनगणना में नहीं मिलेगा OBC जातियों का ड्रॉपडाउन विकल्प! जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने 2027 की जनगणना में ओबीसी जातियों के लिए प्री-लोडेड ड्रॉपडाउन…

35 minutes ago

अदाणी पोर्ट्स का बंपर मुनाफा, टारगेट 1000 करोड़ बढ़ाया; निवेशकों की बल्ले-बल्ले

Adani Ports Share Price: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने वित्त वर्ष…

41 minutes ago