देश

‘विकसित भारत’ सपने के लिए 30 ट्रिलियन डॉलर विजन को साकार करने में पूर्वोत्तर अहम: प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा है कि पूर्वोत्तर क्षेत्र 2047 तक देश के ‘विकसित भारत’ सपने के अनुरूप 30 ट्रिलियन डॉलर विजन को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएमओ ने कहा, “पूर्वोत्तर भारत अब सीमांत क्षेत्र नहीं रहा, बल्कि अग्रणी क्षेत्र बन गया है.”

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा आलेख

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया, “केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने व्यापार, कनेक्टिविटी के लिए रणनीतिक केंद्र के रूप में इस क्षेत्र के उदय और विकसित भारत के लिए देश के 30 ट्रिलियन डॉलर के विजन पर एक विस्तृत लेख लिखा है.”

पोस्ट में आगे लिखा गया है कि इस लेख पर एक नजर डालें.

इससे पहले, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में कहा, “पूर्वोत्तर क्षेत्र 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की कुंजी है.”

रणनीतिक प्रवेश द्वार के रूप में बदल रहा पूर्वोत्तर

उन्होंने आगे कहा, “मेरा आर्टिकल यह बताता है कि पूर्वोत्तर क्षेत्र किस तरह दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए भारत के रणनीतिक प्रवेश द्वार के रूप में बदल रहा है. पूर्वोत्तर क्षेत्र व्यापार, कनेक्टिविटी और विकसित भारत के प्रति हमारी 30 ट्रिलियन डॉलर की महत्वाकांक्षा को बढ़ावा दे रहा है.”

हाल ही में हुए ‘राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025’ में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र वैश्विक साझेदारी और आपसी हितों के केंद्र के रूप में उभरा है.

4.3 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए: केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में 4.3 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव आए, जिससे पूर्वोत्तर क्षेत्र (एनईआर) के लिए भारत की अगली आर्थिक महाशक्ति बनने का मंच तैयार हो गया.

उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा, “हम बी2जी और बी2बी संवाद जारी रखेंगे, जहां पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय निवेशकों और राज्य सरकारों के बीच एक सेतु का काम करेगा और सुनिश्चित करेगा कि प्रत्येक स्वीकृत परियोजना तेजी से वास्तविकता में तब्दील हो.”

80 से ज्‍यादा देशों के प्रतिनिधिमंडल समिट से जुड़े

जापान से लेकर यूरोप और आसियान देशों तक – 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने समिट में भाग लिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आश्वासन दिया है कि पूर्वोत्तर अब विभिन्न क्षेत्रों में शीर्ष स्तर की प्रतिभा प्रदान करता है, जिससे उद्योगों और निवेशकों को इस क्षेत्र की अपार संभावनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके.

आईएएनएस

Recent Posts

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

2 minutes ago

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

1 hour ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

1 hour ago

हमले की फिराक में था ‘उमर’, पर स्पेशल सेल ने पलट दी बाजी! दिल्ली-NCR की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…

1 hour ago

RBI Repo Rate Hike: फिर बढ़ सकती है आपकी EMI! रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी का अनुमान, जानें पूरा गणित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…

2 hours ago

Explainer: परिसीमन क्या है और कौन तय करता है लोकसभा सीटों की संख्या? आसान भाषा में समझिए पूरा गणित

Delimitation Bill Kya Hai: परिसीमन के जरिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे…

2 hours ago