देश

फिलीपींस से भारत लाया गया कुख्यात गैंगस्टर जोगिंदर ग्योंग, इंटरपोल के रेड नोटिस के बाद गिरफ्तारी

देशभर में हत्या, आपराधिक साजिश और खतरनाक अपराधों के लिए वांछित कुख्यात गैंगस्टर जोगिंदर ग्योंग को फिलीपींस से भारत लाया गया है. इंटरपोल के रेड नोटिस और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के ग्लोबल ऑपरेशंस सेंटर की सटीक योजना और समन्वय के बाद इस खतरनाक अपराधी को पकड़ा गया.

हरियाणा पुलिस के लिए सिरदर्द बना जोगिंदर ग्योंग 2017 में दर्ज एफआईआर नंबर 1337 के तहत हत्या और आपराधिक साजिश के मामले में वांछित था. आरोप है कि उसने अपने भाई सुरेंद्र ग्योंग की मौत का बदला लेने के लिए एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी. सुरेंद्र, जो खुद भी एक कुख्यात अपराधी था, हरियाणा पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था. जोगिंदर ने अपने भाई की मौत का जिम्मेदार एक व्यक्ति को ठहराया, जिसे उसने साजिश के तहत मौत के घाट उतार दिया. जोगिंदर ग्योंग केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि दिल्ली सहित कई राज्यों में अपराधों में लिप्त रहा है. उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, फिरौती के लिए अपहरण और खतरनाक धमकियां देने जैसे संगीन आरोप हैं.

यह भी पढ़ें: एनआईए ने 2022 के भूपतिनगर बम विस्फोट मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया

CBI ने हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर 25 अक्टूबर 2024 को इंटरपोल से रेड नोटिस जारी करवाया था, जिसे दुनियाभर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को भेजा गया. इसी नोटिस के तहत जोगिंदर ग्योंग को फिलीपींस से ट्रैक कर भारत वापस लाया गया. आरोपी को फिलीपींस से बैंकॉक होते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया, जहां उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया.

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते ही जोगिंदर ग्योंग को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, साउदर्न रेंज के हवाले कर दिया गया. दिल्ली पुलिस अब इस खतरनाक अपराधी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है.

CBI, भारत में इंटरपोल के नेशनल सेंट्रल ब्यूरो के रूप में, सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय करती है.2021 से अब तक इंटरपोल के माध्यम से 100 से अधिक वांछित अपराधियों को भारत वापस लाया गया है. जोगिंदर ग्योंग की गिरफ्तारी ने न केवल हरियाणा पुलिस बल्कि देशभर की कानून एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता के रूप में दर्ज की गई है.

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

US Midterm Elections 2026: प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स की जबरदस्त ‘ब्लू वेव’, NBC प्रोजेक्शन में 260 सीटों के करीब; ट्रंप को तगड़ा झटका

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…

51 minutes ago

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

1 hour ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

2 hours ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

2 hours ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

2 hours ago