देश

World Book Fair 2025: CMD उपेंद्र राय की मौजूदगी में भारत एक्सप्रेस और भारत लिटरेचर फेस्टिवल के पवेलियन का भव्य उद्घाटन

नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में रविवार, 2 फरवरी 2025 को मेले के दूसरे दिन भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय मेले में मौजूद रहे. प्रसिद्ध फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक प्रकाश झा ने भारत एक्सप्रेस के भारत लिट्रेचर फेस्टिवल स्टॉल का उद्घाटन किया. विश्व पुस्तक मेला 2025 पुस्तक प्रेमियों, लेखकों, प्रकाशकों और बुद्धिजीवियों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो रहा है, जहां साहित्य, संस्कृति और विचारों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा.

इस वर्ष के विश्व पुस्तक मेले में मीडिया जगत की भी अहम भागीदारी है. प्रमुख मीडिया हाउस भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क इस मेले से मीडिया पार्टनर के रूप में जुड़ा है.

आपको बताते चलें कि 1 फरवरी 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विश्व पुस्तक मेले (World Book Fair 2025) का भव्य उद्घाटन किया था. यह प्रतिष्ठित पुस्तक मेला 1 फरवरी से 9 फरवरी तक चलेगा, जिसमें देश और दुनिया के कई नामी प्रकाशकों ने अपनी प्रदर्शनी लगाई है. यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक यात्रा का एक भव्य उत्सव होने का वादा करता है.

पुस्तक मेले का थीम: ‘Republic@75’

इस वर्ष के पुस्तक मेले का थीम ‘Republic@75’ है, जो भारत के राष्ट्र-निर्माण, शासन, स्वतंत्रता, समानता और सामाजिक न्याय के मार्ग को दर्शाता है. यह मेले में लोकतांत्रिक मूल्यों और भारतीय संविधान में निहित सिद्धांतों को प्रदर्शित किया गया है. यहां आने वाले विजिटर्स को देश के गणतंत्र के ढांचे और मौलिक अधिकारों के महत्व के बारे में गहरी जानकारी प्राप्त होगी.

हर साल आयोजित होने वाले इस पुस्तक मेले में देश के विभिन्न राज्यों से लोग बड़े उत्साह के साथ आते हैं और अपनी पसंदीदा पुस्तकें खरीदते हैं. राष्ट्रपति मुर्मू ने पुस्तक मेले के उद्घाटन के अवसर पर किताबों को पढ़ने की अहमियत पर बात की और लोगों को किताबें पढ़ने की आदत बनाए रखने पर जोर दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

29 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

38 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

40 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago