देश

दिल्ली एयरपोर्ट से कुख्यात ठग को किया गया गिरफ्तार, देश के अलग-अलग एयरपोर्ट पर भोले भाले यात्रियों को बनाता था अपना शिकार

Delhi: दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से एक कुख्यात ठग को गिरफ्तार किया गया है. पकड़ा गया जालसाज खुद को स्टूडेंट बताता था और फ्लाइट छूटने के बहाने आईजीआई हवाई अड्डे पर भोले-भाले यात्रियों को अपनी ठगी का शिकार बनता था. बताया जा रहा है कि आरोपी शातिर बदमाश अब तक देश के कई एयरपोर्ट्स पर 150 से ज्यादा यात्रियों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दे चुका है.

खुद को छात्र बता यात्रियों से मांगता था टिकट के पैसे

गिरफ्तार ठग का नाम मोडेला वेंकट दिनेश कुमार पुत्र मोडेला श्रीनिवास राव है जोकि आंध्र प्रदेश के गुंटूर का रहने वाला है. आईजीआई एयरपोर्ट ने इसके खिलाफ धोखाधड़ी के 02 आपराधिक मामले दर्ज किए हैं, आईजीआई हवाई अड्डे पर यात्रियों के साथ धोखाधड़ी करने वाले इस कुख्यात धोखेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह धोखेबाज देश के अलग-अलग एयरपोर्ट्स पर खुद को एक ऐसे छात्र के रूप में पेश करता था जिसकी फ्लाइट मिस हो गई है और इसी बहाने यह यात्रियों से पैसे मांगता था.

ऐसे पकड़ा गया बदमाश

विस्तारा एयरलाइंस से दिल्ली से इंदौर की यात्रा कर रहे एक यात्री अक्षत पलसानिया ने एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मचारी (सीआईएसएफ) से एक संदिग्ध यात्री के बारे में शिकायत की. उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति उनसे यह कहकर पैसों की डिमांड कर रहा है कि उसकी फ्लाइट छूट गई है और उसे नई फ्लाइट लेने के लिए कुछ पैसों की जरूरत है. यात्री की शिकायत के बाद, सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की गई और इसे बोर्डिंग गेट नंबर 29 पर पकड़ा गया. पकड़े गए यात्री की पहचान श्री मोडेला वेंकट दिनेश कुमार के रूप में की गई है, जो विजयवाड़ा से एयर इंडिया एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या AI-468/STA से रात में 23: 40 मिनट पर एयर पोर्ट पहुंचा था और उसे 05.04.2023 को फ्लाइट नंबर AI-887/STD से सुबह 07:00 बजे अपनी आगे की यात्रा मुंबई के लिए करनी थी. वह कृष्ण राजू के नाम पर ये यात्रा कर रहा था और पहले भी इसी तरह की धोखाधड़ी के कई मामलों में शामिल था.

पहले भी बना चुका है लोगों को अपना शिकार

इससे पहले भी बीते साल 12.11.2022 को, एक अन्य शिकायतकर्ता रमना वेंकट एस. जो कि दिल्ली से टी-3, आईजीआई एयरपोर्ट से एयर एशिया की उड़ान संख्या 15 766 से दिल्ली से विशाखापत्तनम की यात्रा कर रहे थे को यह अपना शिकार बना चुका था. उन्होंने इस बात की शिकायत की कि जब वह विमान में सवार होने के लिए गेट नंबर 42सी की ओर जा रहे थे, तो एक व्यक्ति जिसने कहा कि वह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का छात्र है और उसका नाम दिनेश कुमार है ने गेट नंबर 20 – 30 के पास उन्हें रोक लिया. शिकायतकर्ता से उसने कहा कि उसकी मां की तबीयत काफी खराब है और उसकी विजयवाड़ा की फ्लाइट छूट गई. उसके पास विजयवाड़ा की अपनी उड़ान के लिए टिकट के पैसे नहीं है, लेकिन अपनी बीमार माँ को देखने के लिए वहाँ जाना जरूरी है.

उसका कहना था कि उसके पिता का मोबाइल फोन बंद है और मदद मांगने के लिए उसके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है. शिकायतकर्ता ने उसकी बातों पर विश्वास करते हुए 9500 रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए. जब उन्होंने अपने पैसों के संबंध में आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की तो उसने न तो फोन पर कोई जवाब दिया और न ही शिकायतकर्ता को ली गई राशि लौटाई.

गिरफ्तारी और पूछताछ 

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इंस्पेक्टर यशपाल सिंह एसएचओ /आईजीआई एयरपोर्ट के नेतृत्व में एसआई मुकेश कुमार और एचसी हवा सिंह की टीम का गठन वीरेंद्र मोर, एसीपी/एयरपोर्ट द्वारा किया गया. आज 06 अप्रैल को टीम ने CISF सुरक्षा स्टाफ की मदद से आरोपी मोडेला वेंकट दिनेश कुमार को IGI एयरपोर्ट, नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: कर्नाटक में चुनाव से पहले शराब और गिफ्ट से वोटरों को लुभाने की कोशिश, EC पकड़ चुकी है नकदी समेत 70 करोड़ की मुफ्त सामाग्री

अलग-अलग एयरपोर्ट पर जाकर यात्रियों को बनाता था शिकार

पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है कि आरोपी मोडेला वेंकट दिनेश कुमार यात्रियों को ठगने के लिए अलग-अलग एयरपोर्ट पर जाता था. वह फ्लाइट छूटने के बहाने यात्रियों से ठगी करता था और इसके लिए खुद को अलग-अलग यूनिवर्सिटी का छात्र बताता था. एक बार जब वह यात्री को अपनी बातों में फंसाने में कामयाब हो जाता था तो यात्री टिकट के पैसे उसके बैंक खाते में ट्रांसफर कर देते थे, जिसके बाद वह यात्रियों को धोखा देता था.

जांच के दौरान इस बात का भी पता चला है कि आरोपी देश के विभिन्न हवाईअड्डों पर एक लगभग एक ही तरीके से लोगों को ठगने के 10 मामलों में संलिप्त रहा है. वह पिछले 4-5 साल से ऐसा ही कर रहा है और इस तरह से 200 से ज्यादा यात्रियों से ठगी कर चुका है. आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि उसे पहले भी इसी तरह के आरोपों के साथ बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता के हवाई अड्डों पर गिरफ्तार किया गया था. आरोपी मोडेला के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

2 hours ago

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

8 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

8 hours ago